ब्रेकिंग

साइंस कॉलेज मैदान के किराए का लफड़ा, कॉलेज प्रशासन ने लगाया मेले के गेट पर ताला, मचा बवाल…

00 मेला संचालक ने पूछा ये कैसा मैथमेटिक्स बड़े और छोटे मैदान का किराया क्या एक समान होना चाहिए…


00 मेला बंद लौटे सैलानी, मेला प्रबंधन ने कॉलेज के प्रिंसिपल पर लगाए आरोप

बिलासपुर,,, पता नहीं साइंस कॉलेज में कौन सा साइंस और मैथमेटिक्स पढ़ाया जा रहा है! कि 31 हजार S.F फिट और 10 हजार S.F मैदान का किराया 25 हजार रुपए बताया जा रहा है! मामला साइंस कॉलेज के मैदान में चल रहे फ़न फेयर मेले का है! जहाँ किराए की रकम के लफड़े को लेकर कॉलेज प्रशासन द्वारा ताले बंदी कर दी गई… जबकि मेला संचालक का कहना है! कि उन्होंने बाकायदा प्रशासन और साइंस कॉलेज प्रशासन को निर्धारित शुल्क का भुगतान भी कर रखा है! ये आरोप मेला संचालक का है!
मेला संचालक मोहम्मद सलीम का कहना है! कि उन्हें न तो कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई नोटिस दिया गया है! न ही ताले बंदी की कोई सूचना दी गई… कॉलेज के प्रिंसिपल के इस रवैये के कारण उन्हें लगभग 70 से 80 हजार का नुकसान हुआ है! उनके कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे… और मुख्य गेट पर ताला बंद करने के कारण मेले में मनोरंजन के लिए सपरिवार आने वाले सैलानी लौटते रहे…

एरिया छोटा, किराया सेम, ऊपर से पार्किंग का 10 हजार…

मेला संचालक का कहना है! कि पिछले साल इसी सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज के 30 हजार S.F के मैदान का किराया 25 हजार पर डे तय हुआ था… उन्होंने इसी के हिसाब से भुगतान किया था… इस साल आपत्ति और कोर्ट कचहरी के कारण कलेक्टर के निर्देश पर बड़े 30 हजार S.F के मैदान के बजाय 10 हजार S.F के पार्किंग को मेले के लिए दिया गया… इसका भी किराया 25 हजार रूपए पर डे मांगा जा रहा है! इसके अतिरिक्त पार्किंग के नाम पर 10 हजार रुपए अलग से देने कहा जा रहा है! पर मेला संचालक पूछ रहे है! कि वो पार्किंग स्थल है! कहा ये भी नहीं बताया जा रहा….
मौके पर पहुंची CGDNA की टीम ने कॉलेज के प्रिंसिपल D.K श्रीवास्तव को 2 बार कॉल कर मामले में उनका पक्ष लेने का प्रयास किया… परन्तु उन्होंने कॉल ही रिसीव नहीं किया…

मो. सलीम, प्रबंधक फन फेयर मेला, साइंस कॉलेज बिलासपुर

Author Profile

शैलेन्द्र पाण्डेय / संपादक / मोबाइल नंबर : 7000256145
शैलेन्द्र पाण्डेय / संपादक / मोबाइल नंबर : 7000256145
Latest entries