ब्रेकिंग

ऑक्सीज़ोन के संयोजक पर फर्जीवाड़े और धनराशि के गबन का आरोप, समिति से जुडे सदस्यों ने सहायक पंजीयक, फर्म्स एवं संस्थाएं में दर्ज कराई शिकायत


0 फर्जी रसीद काट की गई अवैध उगाही के रकम की जांच की मांग
0 मामला हरियर ऑक्सीजॉन के नाम पर किये जा रहे फर्जीवाड़े का

बिलासपुर: वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिये गठित हरियर ऑक्सीज़ोन समिति पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। समिति के संयोजक पर अवैधानिक ढंग से कार्य करने सदस्यों की सहमति के बिना फैसले लेने और लाखो रुपये के गबन के आरोप हैं।
सहायक पंजीयक, फर्म्स एवं संस्थाएं, बिलासपुर संभाग में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा है कि समिति में पंजीकृत सदस्यों के अलावा अन्य व्यक्तियों के नाम का भी उपयोग किया जा रहा है। साथ ही संयोजक पर पदाधिकारियों के बगैर जानकारी कर लाखों रुपये के गबन का भी आरोप है।


शिकायत के अनुसार, समिति के पंजीयन के बाद से आज तक एक भी बैठक नहीं हुई है। इसके अलावा, समिति का कोई नियमित रजिस्टर नहीं बनाया गया है, जो कि पंजीयन नियमों के विरुद्ध है। आरोप ये भी है कि समिति के सदस्यों से लिए जा रहे 200 रुपये मासिक शुल्क की रसीद तक नही दी जा रही है।
वही समिति कर कोषाध्यक्ष ताराचंद साहू पर भी समिति की धनराशि का विवरण प्रस्तुत न करने का आरोप है।
कहा जा रहा कि समिति के संयोजक व्हाट्सप ग्रुप में फर्जी रसीदें जारी कर रहे। इन फर्जी रसीदों की प्रतियां भी शिकायत के साथ प्रमाण के रूप में संलग्न की गई हैं। समिति पर पंजीयन के नियमों का पालन न करने व अभी तक कार्यकारिणी गठित न करने के भी आरोप है। शिकायतकर्ताओ ने समिति के कार्यों की गहन जांच व जनधन के दुरुपयोग को रोकने के कार्रवाई की मांग की है।समिति की अवैधानिक गतिविधियों के चलते समिति के सदस्य और स्थानीय निवासी चिंतित हैं। अब प्रशासन इस मामले पर क्या कदम उठाता है और समिति की पारदर्शिता और ईमानदारी को कैसे बहाल करता है यह देखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *