

बिलासपुर/ पता नही अभिव्यक्ति की आजादी ज्यादा हो गई या फिर नेताओ का मान कम हो गया। राजधानी रायपुर के संजय नगर निवासी वीरेंद्र दुबे ने रायपुर के पुलिस उपायुक्त को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर प्रदेश के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री द्वय के खिलाफ अमर्यादित व अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने वाले आरोपियो के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है।


रायपुर शहर उपायुक्त को की गई शिकायत में वीरेंद्र पिता जयशंकर दुबे ने कहा है कि उन्हें गत 21 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉम पर एक वीडियो/ रील प्राप्त हुई जिसमे प्रदेश के आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें गलत तरीके से दर्शाया- सम्बोधित किया गया। उन्होंने स्क्रीनशॉट के प्रमाण के साथ पुलिस उपायुक्त से की गई शिकायत में वीडियो पोस्ट करने वाले
सागर निर्मलकर और कमेंट्स करने वाले अजय कुमार नामक आईडी धारक की पहचान कर आईटी एक्ट और bns की धाराओं के तहत प्रभावी कार्रवाई की मांग की ताकि भविष्य में कोई ऐसा दुस्साहस न करे।



