ब्रेकिंग

करणी सेना के गिरफ्तार आरोपी के परिवार की महिलाओ से अशोभनीय व्यवहार को लेकर भड़का राजपूत क्षत्रीय समाज, कहा आरोपी – अपराधियो के पक्ष में बिल्कुल नही, पर नारी शक्ति के साथ जो गलत हुआ उसका विरोध करेंगे

Spread the love

0 कलेक्टर को सौंपा राज्यपाल मुख्यमंत्री और डीजीपी के नाम ज्ञापन

0बोले 7 तक कार्रवाई नही की गई तो करंगे राजधानी में उग्र आंदोलन

बिलासपुर । राजधानी के सूदखोरी और दबंगई के आरोपी करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी के दौरान उनकी पत्नी, भाई बहु व माँ के साथ किये गए अमानवीय व्यवहार के विरोध में राजपूत क्षत्रिय समाज ने सोमवार आक्रोश जताते हुए कलेक्टर के माध्यम से , राज्यपाल ,मुख्यमंत्री और डीजीपी के नाम ज्ञापन सौप दोषी पुलिस वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, साथ ही मांग पूरी न होने पर आगामी 7 दिसंबर को रायपुर में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुचे समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि वे करनी सेना के गिरफ्तार आरोपी के पक्ष में नही बल्कि उनके परिवारजनों के साथ किये गए अमानवीय कृत्य के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने आये है, कानून आरोपियों के खिलाफ विधि के मुताबिक कार्रवाई करे। मानवाधिकारों का उल्लंघन और परिवार की महिलाओ से बदसलूकी कतई बर्दस्तन्ही की जाएगी। समाज की ओर से पुलिस पर कस्टडी के दौरान तोमर की पत्नी, भाई बहू और माँ के साथ अश्लील हरकत और अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए, कि वे किसी अपराधी या उसके कानूनी दंड का विरोध नहीं कर रहे, बल्कि पुलिसकर्मियों के क्रूर, असंवैधानिक और अपमानजनक रवैये के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया कि यह घटना न केवल मानवाधिकारों की धज्जियां उड़ाती है, बल्कि संविधान, पुलिस मैनुअल और कानून व्यवस्था की मूल भावना का भी खुला उल्लंघन है।
ज्ञापन में कहा गया कि क्षत्रिय समाज किसी अपराधी के साथ नहीं है लेकिन असंवैधानिक और अपमाननक रवैए के खिलाफ हैं।

राजपूत क्षत्रिय समाज ने रखी 7 सूत्रीय मांगे

0 समाज ने सीएसपी राजेश देवांगन और थाना प्रभारी योगेश कश्यप को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने।
0 राजधानी रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह को पदमुक्त कर संवैधानिक धाराओ के तहत उनके खिलाफ अभियोग लाने। 0 जुलुस, मारपीट और अपमानजनक हरकत में शामिल पुलिसकर्मियों के निलंबन और कठोर कार्रवाई करने।
0 करणी सेना के पदाधिकारियों पर कथित झूठे मामलों को तत्काल निरस्त करने,
0 तोमर परिवार को हुए आर्थिक मानसिक नुकसान की भरपाई के लिए मानहानि का मुकदमा दर्ज करने।
0 पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच के लिए टीम गठित करने की मांग रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *