
बिलासपुर। बिन चम्मच सब सून, तभी तो नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत के चमच्च वाला बयान कांग्रेस के बाद अब भाजपा खेमे तक पहुँच गया, तखतपुर विधायक धर्मजीत भी चमचा कांड में कूद पड़े, खबर है कि उन्होंने विजगपुर दर्री गाव में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सांसद हो विधायक हो या मैं खुद किसी की चमचागिरी मत करो उन नेताओं के चम्मच बनो उनके पीछे घूमो जो आपका काम करते है क्षेत्र का विकास करते है आपकी बात सुनते है।
उन्होंने कहाकि विकास के लिए फंड की कही कोई कमी नही है, वे क्षेत्र की जनता के लिए पूरे समय खड़े है,
पर सवाल यह उठ रहा कि आखिर भाजपा में चल क्या रहा उन्होंने ऐसा क्यो कहा क्या कांग्रेस की तरह भाजपा में भी अंतर्कलह की लहरे हिलोरे मार रही है…।


मन की बात जारी, जनदर्शन बंद


जब से केंद्र में दोबारा भाजपा की सरकार बनी है, तब से आज तक पीएम मोदी की मन की बात अनवरत जारी है, लेकिन उपमुख्यमंत्री अरुण साव के सरकारी बंगले में होने वाला जनदर्शन एकाएक पता नही कैसे और क्यो बन्द हो गया, मंत्री कब सरकारी बंगले में आते है और कब निकल जाते है आमजन को तो दूर पार्टी कार्यकर्ताओं को तक पता ही नही चलता, पिछलग्गू फॉलोअर ही उनके आगमन पर स्वागत सत्कार के लिए जुटते है अब उनके आगमन पर बंगले में पहले जैसे भीड़ जुटनी बंद हो गई।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMarch 21, 2026वाह रे महानगर, वाह रे स्मार्ट सिटी, जमीन फोड़ भूफोर निकलने के बाद अब कचरे के ढेर में लगी आग से स्वाहा हुए दो कार, करोड़ो की सफ़ाई और कचरा उठाव के दावे पर उठे सवाल
UncategorizedMarch 20, 2026धान का कटोरा के नाम से चर्चित छत्तीसगढ़ अब अफीम के कटोरे के नाम से मशहूर, रायगढ़ के तमनार ब्लाक से फिर सामने आया नशे के अवैध खेती का मामला, अब तक 4 …आरोपी सांगा गिरफ्तार*
UncategorizedMarch 20, 2026लगातार कार्रवाई के बाद भी भृष्टाचारियो में नही खौफ, एसीबी ने फिर जांजगीर में की कार्रवाई, नगर पंचायत के लेखापाल और छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के जेई,एई समेत 4 आरोपी रिश्वत कांड में गिरफ्तार
UncategorizedMarch 20, 2026इष्टदेव श्री झूलेलाल सांई के अवतरण दिवस पर सिंधी समाज ने बाजे-गाजे के साथ स्कूटर रैली निकाल दिया समाजिक एकता का संदेश…

