ब्रेकिंग

विधानसभा में छाया रहा अफीम की खेती और धान खरीदी में घोटाले का मुद्दा, महंत ने किया कटाक्ष धान का कटोरा नही अब अफीम का कटोरा कहिए जनाब…

Spread the love

रायपुर/ बिलासपुर / छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को दुर्ग के अफीम की खेती और धान खरीदी का मुद्दा छाया रहा। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने तंज कसते हुए कहा धान का कटोरा कहलाने वाले छत्तीसगढ़ को अब अफीम का कटोरा बनाया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने पुलिस पर अफीम की खेती के मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार पर कमजोर एफआईआर और गिरफ्तारी में भी देरी का आरोप लगाते हुए इस पूरे मामले में प्रशासन और राजनीतिक संरक्षण की आशंका का आरोप लगाया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी होली से ठीक पहले सामने आये इस मामले को दबाने की कोशिश का आरोप लगा पूरे
मामले की स्वतंत्र जांच कराने और सदन की कार्यवाही स्थगित कर चर्चा कराने की मांग की।
वही प्रश्नकाल के दौरान बस्तर में धान खरीदी का मुद्दा भी गरमाया। कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने बस्तर के 44 हजार से ज्यादा किसानों से धान न खरीदने। वन अधिकार पट्टाधारी, ऋणी और अऋणी किसानों की संख्या की जानकारी सदन में देने मांग रखी।
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि 44,612 किसान धान खरीदी केंद्रों में धान बेचने ही नहीं आए।
जो पंजीकृत किसान केंद्रों में आए उनका धान खरीदा गया।
मंत्री के इस जवाब पर विपक्ष ने कड़ा एतराज जताते हुए सवाल किया कि जो किसान कर्ज में है, वह धान बेचने क्यों नहीं जाएगा? विपक्ष ने इसे सरकार के व्यवस्था की नाकामी बताते हुए कहा कि धान खरीदी में बड़ा घोटाले का आरोप लगाया।
वही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार से जानकारी मांगी कि कितने किसानों ने धान जमा किया और कितनों ने नहीं और कितने किसानों से जबरिया रकबा समर्पण कराया गया। भाजपा विधायक प्रबोध मिंज ने सदन में दिव्यांगजनों के पदोन्नति में आरक्षण मुद्दा उठाया
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए पदोन्नति में 3 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है, लेकिन अब तक किसी को पदोन्नति नहीं दी गई है।

धान खरीदी पर वॉकआउट

धान खरीदी के मुद्दे पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी विधायकों ने सदन से वॉकआउट करते हुए
किसानों के साथ धान खरीदी में धोखाधड़ी का खुल्ला आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *