0 कलेक्टर के आदेश पर सरकंडा थाने में दर्ज हुआ मामला
0 तय स्टॉक से 160 क्विंटल चावल और सर्टिक्स मशीन पकड़ाया


बिलासपुर। शहर में पीडीएस चावल को सर्टिक्स मशीन से पतला कर उसे महंगे दाम पर खपाने का धंधा जोरो पर है। जिले का खाध महकमा या तो इस गोरखधंधे को लेकर अनजान बन रहा या चंडी में खुश है। तभी तो कलेक्टर के निर्देश पर खाध विभाग की टीम ने गत 30 चिंगराजपारा के जगदीश ट्रेडिंग से राशन का चावल और प्रोपराइटर रवि कुमार नागदेव पिता स्व राधामल नागदेव निवासी सदर बाजार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई की है।
शहर में शनिचरी चाटीडीह सरकंडा समेत अन्य इलाकों के दकानो में राशन के चावल की खरीदी-बिक्री, सड़कों पर सरेराह बोतल में भरकर पेट्रोल बेचा जा रहा। गैस की कालाबाजारी हो रही पेट्रोल पम्पो में उपभोक्ताओं की जेब काटी जा रही पर जिले के खाद्य महकमे को कोई मतलब ही नही है। तभी तो जगदीश ट्रेडिंग के संचालक के गोदाम से सरकारी और चावल में बदलकर मोटी रकम संचालक कमा रहे थे। साथ ही इसकी
इसके बाद सरकंडा पुलिस ने जगदीश ट्रेडर्ड के प्रोपराइटर रवि कुमार नागदेव पिता स्व राधामल नागदेव निवासी सदर बाजार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया।
9 दिन बाद क्यो हुआ एफआईआर
सवाल यह उठ रहा कि खाद्य विभाग की टीम ने तो 10 दिन पूर्व गत 30 सितम्बर को जगदीश ट्रेडर्स से चावल का ओवर स्टॉक और चावल पतला करने वाला मशीन पकड़ा था तो 10 दिन बाद सदर बाजार के आरोपी प्रोपराइटर रवि कुमार नागदेव पिता स्व राधामल नागदेव के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज करने में 10 दिन क्यो लग गए क्या मांडवाली की जा रही घी।
क्या है सर्टिक्स मशीन
सर्टिक्स मशीन चावल को उसकी रंगत के अनुसार छांटने और मोठे चावल को पतला करने मे काम करती सिरगिट्टी में भी इसके 2-3 प्लांट होने की खबर है।
इडली डोसा और होटल वाले ले जा रहे
सरकंडा चाटीडीह तिफरा समेत शहर के कई इलाकों के दकानो में राशन के चावल की धड़ल्ले से खरीदी बिक्री की जा रही। ये दुकानदार कार्ड धारकों से 20-22 रुपये में चावल खरीद उसी चावल को 30 रुपये तक इडली डोसा और होटल वालो को बेच रहे। बचे हुए चावल को चिंगराजपारा और सिरगिट्टी में पतला कराने भेजा जाता है।ताज्जुब की बात ये है सबको पता है पर इनोसेंट खाद्य महकमे के अफसर को नही।
कौन पहुँचा रहा सरकारी चावल
बड़ा सवाल ये है कि जगदीश ट्रेडिंग में इतनी बड़ी मात्रा में सरकारी चावल पहुँचा कौन रहा। राशन दुकानदार या नान के सप्लायर आखिर इस खेल में कौन कौन शामिल है क्या उजागर कर पायेगा प्रशासन क्योकि मामला गरीबो के चावल का है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

