
बिलासपुर। जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में नए सीईओ द्वारा मीडिया को रोकने, पौसरा और बैमा के ठप हैंड पम्पो के मरम्मत जिला शिक्षा अधिकारी की नदारदगी और बदहाल सेंदरी -लगरा बाईपास का मुद्दा छाया रहा।
नए सीईओ द्वारा बैठक में मिडिया के प्रवेश को लेकर आपत्ति जताई। मीडिया कर्मियों और सदस्यों ने इसको लेकर नाराजगी जताई कि जब लोकसभा विधानसभा में मीडिया एलाउ है तो यहां क्यो नही। बैठक में 50 हजार पीएम आवास योजना को लेंकर पोस्टरबाजी हुई। सदस्यों से कहा गया कि अबकी बार इसमे राजनीति न हो वास्तविक हितग्राहियों को आवास मिले इसके लिए पहल करे। वही मनरेगा में भ्र्ष्टाचार का मुद्दा भी उठा सदस्यों ने खुला आरोप लगाया कि तत्कालीन सीईओ का तो तबादला हो गया पर उनके लग्गु भग्गू अब भी जमे है और मनमानी कर रहे। सीईओ और अध्यक्ष ने उनके ऊपर अफसर बैठा उन्हें नियंत्रित करने आश्वासन दिया।


क्या जीपीएम में कोई समस्या नही
बुधवार को हुई जिला पंचायत की सामान्य सभा और सामान्य प्रशासन की बैठक से गौरेला पेंड्रा मरवाही के 5 में से कोई सदस्य नही पहुचे जिसको लेकर भी चर्चा रही।
स्वास्थ्य विभाग की भी खिंचाई
बैठक के दौरान कोटा के कम्पाउंड द्वारा क्लिनिक खोलकर डॉक्टरी करने को लेकर सीएमएचओ से जवाब तलब किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में कम्पाउंडर को नोटिस जारी किया गया है। सदस्यों ने सीएससी और पीएससी की बदहाली का भी मुद्दा उठाया। सीएमएचओ ने अस्पताल भवन के नए निर्माण और कायाकल्प का हवाला देकर जल्द समुचित चिकित्सा व्यवस्था मुहैय्या कराने आश्वस्त किया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

