ब्रेकिंग
Uncategorized

छत्तीसगढ प्रतिमा अनावरण को लेकर मचा बवाल, समूह की महिलाओं ने तखतपुर विधायक और सरपंच को सुनाई खरी खोटी कर दिया चक्का जाम, बुलाना पड़ा अतिरिक्त पुलिस बल

0 सन्डे को गनियारी में मचा रहा धमाल, बिगड़े हालात
0 तनाव बढ़ने पर बुलाना पड़ा अतिरिक्त पुलिस बल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में के ग्राम गनियारी में रविवार को छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा अनावरण को लेकर जमकर बवाल मचा । उत्तेजित महिलाओं ने तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह और सरपंच को जमकर खरी खोटी सुनाई फिर चक्का जाम कर नारेबाजी करने लगे।
हालत बिगड़ने पर बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा महिलाओं ने चक्का जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया परन्तु वे कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे।
बताया जाता है कि ग्राम गनियारी में विधायक द्वारा सामुदायिक भवन के लोकार्पण और अन्य कार्यक्रम तय थे। उनके कार्यक्रम में छत्तीसगढ महतारी के प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम ही नही था। इसके बाबजूद कुछ लोगो ने प्रतिमा का अनावरण भी करा दिया। इस दौरान समूह की महिलाएं रैली में निकली थी रैली के बाद खुद उनके द्वारा प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम था जिसे समूह की महिलाओं ने आपसी सहयोग और जनसहयोग से बनवाकर चौराहे में स्थापित किया है। इस बात की जानकारी मिलने पर महिलाओं का समूह दौडे भागे वहॉ पहुँचा जहां सरपंच और विधायक से झड़प हुई। इसके बाद समूह की महिलाओं ने
दोबारा छोटी बच्ची से छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा का अनावरण कराया तब कही मामला शांत हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button