0 लगाया मूल काम के बजाय तपती दुपहरी में सडक और डिवाइडर की सफाई कराने

0काम से निकालकर अपने चहेतों को काम पर रखने और धमकाने का आरोप

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ ने नगर पालिका परिषद तखतपुर के अफसरो पर कर्मचारियों से दुर्व्यवहार प्रताड़ना, सालो से सेवा दे रहे कर्मियों को निकाल उनकी जगह अपने चहेतों को काम पर रखने समेत कई ग़म्भीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत विधायक, कलेक्टर और श्रमायुक्त से करने के बाद भी धमकी- चमकी का आरोप लगा काम बंद कर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
संघ के अध्यक्ष नन्द कुमार कुशवाहा ने बताया कि नगर पालिका परिषद तखतपुर के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार, मनमाने तरीके से कार्य लेने, कार्य से निकालकर अपने चाहतों को कार्य पर रखने और बार बार कर्मचारियों को काम से निकलने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

अध्यक्ष श्री कुशवाहा का कहना है कि तपती दुपहरी में
मूलभूत कार्यों को छोड़कर स्वच्छता दीदीयों को सड़क एवं डिवाइडर का सफाई करवाने की तस्वीरें इसका ताजा उदाहरण है, स्वच्छता दीदीयों को सड़क एवं डिवाइडर का सफाई करवाया जा रहा है, जबकि इनका काम डोर टू डोर कचरा संग्रहण करना है, पूर्व में भी स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ ने इसका विरोध करते हुए इसकी लिखित शिकायत तखतपुर विधायक, अध्यक्ष, कलेक्टर बिलासपुर और सहायक श्रम आयुक्त से की थी, इसके बाद भी कर्मचारियो को धमकाने और दबाव बनाकर दीगर कराया जा रहा है। महासंघ के अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने रवैया नहीं बदला तो कर्मचारी अपने आत्मसम्मान के लिए काम बंद करके सड़क पर उतरने को विवश होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद तखतपुर प्रशासन एवं स्थानीय प्रबंधन की होगी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!
UncategorizedAugust 1, 2026महारानी लक्ष्मी बाई स्वामी आत्मानन्द स्कूल में छात्राओं के बीच दे दनादन, सर्जिकल ब्लेड से हमले में 11 वी की छात्रा लहुलुहान, पहुंची निजी अस्पताल…

