0 बिलासपुर में होगा नेशनल और इंटरनेशनल मुकाबला

0 देश- विदेश के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ मलखम्भ संघ ने राज्योत्सव के दौरान राजधानी रायपुर और बालोद में अपना जौहर दिखा पब्लिक की खूब तालियां बटोरी।
राज्य शासन द्वारा 1 से 5 नवम्बर तक तक छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना उत्सव मनाया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ मलखंब संघ को मलखंब प्रदर्शन हेतु आमंत्रित किया गया । 27 खिलाड़ियों तथा अधिकारियों के दल के महिला एवं पुरूष खिलाडियो में
महिला मलखंब खिलाड़ी
1. कमलेश्वरी खांडे ,मुंगेली 2. दीपकुमारी बघेल ,मुंगेली 3. भारती खूंटे, मुंगेली 4. सुलेखा दहरिया,मुंगेली 5. तुकेश्वरी खूंटे, मुंगेली 6. प्रगति कोशले,मुंगेली 7. ज्योति खूंटे, मुंगेली 8. रोशनी धिवर,बिलासपुर 9. साधना धिवर,बिलासपुर 10. काव्यान्शी भारती,बिलासपुर 11. अश्वी पांडे,रायपुर 12. पारधी पांडे,रायपुर

*वही पुरूष मलखंब खिलाडियो में
13. सुदेश मानिकपुरी,मुंगेली 14. प्रतीक बंजारे,बिलासपुर 15. कैलाश पाल,बिलासपुर 16. आतिफ रजा खान,बिलासपुर 17. निलेश साहू,बिलासपुर 18. धनमंत्री खांडे,मुंगेली 19. प्रांजल कोशले,मुंगेली 20. ऋषभा पांडे,रायपुर 21. मयंक यादव,मुंगेली ने अपने खेल कौशल का जलवा दिखाया इस दौरान मल्लखंब अधिकारी डॉ. मिलिंद भानदेव,बिलासपुर डॉ. वरुण कुमार पांडे,रायपुर
कृष्णा प्रसाद यादव,मुंगेली पुरेंदर कोसरिया, रायपुर अंशुमाला भारती,बिलासपुर तरुण पांडे,रायपुर मौजूद रहे।

बिलासपुर में 5 दिवसीय नेशनल मलखम्भ प्रतियोगिता 14 से
बिलासपुर के राज्य खेल परिसर बहतराई में 14 नवम्बर से 18 नवम्बर तक 34 वीं जूनियर व 37 वी सीनियर महिला पुरूष नेशनल मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद बिलासपुर में ही विश्व मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित है जिसमे विश्व के कई देशों के मलखंब खिलाडियों के भाग लेने की संभावना है।
राज्य उत्सव में मलखंब खेल को स्थान व बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के संरक्षक सुशांत शुक्ला, विधायक बेलतरा, अनिल टाह, अध्यक्ष श्प्रेमचंद शुक्ला , महासचिव डा राजकुमार शर्मा ,अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष, बिसन कसेर,विरेंद्र तिवारी ,राजा सरकार उपाध्यक्ष ,सुशील मिश्रा, रामपुर गोस्वामी, डा प्रमोद यादव, मृणाल मुले भानु प्रताप कश्यप, हर प्रसाद ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी छत्तीसगढ़ मलखम्भ संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला ने दी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

