
बिलासपुर,,, न्यायधानी के जिला मुख्यालय से शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई है। लिंगियाडीह- चिंगराजपारा में मकान तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद मृत कैंसर पीड़ित बच्चे की मौत से उत्तेजित मोहल्लेवासी पीड़ित परिजनों के साथ मृत बच्चे का शव एम्बुलेंस में लेकर कलेक्टरेट में प्रदर्शन करने पहुँचे।


पूरे रास्ते भर जाम लगा रहा पर न तो पुलिस पहुँची न विपक्षी कांग्रेसी पुलिस को तब पता चला जब एम्बुलेंस रिवर व्यूव पहुँच गई और फिर एम्बुलेंस को रोकने दौड़ लगाई परन्तु तब तक एम्बुलेंस कलेक्ट्रेट पहुँच गई परिजनों और मोहल्लेवालों ने मासूम बच्चे अंशुल के शव को कलेक्ट्रेट के गेट पर रखकर प्रदर्शन करते हुए निगम के अफसरों पर कार्रवाई और वही घर बनाकर देने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।

ये है मामला
अपोलो के आगे चिंगराजपारा रोड के ढलान पर संतोष यादव का घर था, संतोष के लगभग 7-8 वर्षीय पुत्र अंशुल कैंसर रोग से पीड़ित था, संतोष और उसकी पत्नी सिद्धि उसका उपचार कराने रायपुर गए थे, इस दौरान उनके 3 बच्चे घर पर थे, उन लोगो ने बताया भी कि उनके माता-पिता भाई को इलाज कराने रायपुर लेकर गए पर निगम के अफसरों ने का कलेजा नही पसीजा और पूरे मकान को ढहा दिया गया जबकि संतोष ने मोबाइल पर अफसरों से चर्चा कर उन्हें अपनी स्थिति से अवगत करा 2-4 दिन की मोहलत भी मांगी थी। घर टूटने की कभर से हताश बीमार बच्चे को सदमा लगा और गुरुवार रात बच्चे ने दम तोड़ दिया।
निगम प्रशासन की अमानवीयता और बच्चे की मौत से भड़के परिजन सुबह से बच्चे का शव आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। जैसे ही एम्बुलेंस बच्चे का शव लेकर लिंगियाडीह में उनके ढहाए गये मकान के मलबे के पास पहुँचे, स्थिति तनावपूर्ण हो गई, इसके बाद सड़क पर उतरी उत्तेजित भीड़ ने निगम के तोड़फोड़ के काम को बंद करने की चेतावनी दी और शव को एम्बुलेंस के साथ लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे, इसके कारण पूरे रास्ते भर जगह- जगह जाम लगा रहा और इसके बाद कलेक्ट्रेट में हंगामा मचा रहा।
मांगा इलाज के लिए मदद तोड़ दिया घर, तो दुनिया ही छोड़ दी
अंशुल वही बीमार बच्चा है जिसके इलाज के लिए वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल बच्चे और उसके परिवार के साथ गत दिनों कलेक्टर से गुहार लगाने पहुचे थे।
नियम सिर्फ चैतू- बैशाखू के लिए
मेयर के हड़काने के बाद ज्वाली नाला मार्ग से रसूखदारों का अवैध निर्माण को तोड़ना छोड़ लिंगियाडीह- चिंगराजपारा में कार्रवाई करने पहुँचा निगम का अमला गरीबो के आगे शेर बनकर दहाड़ता रहा। गरीबो की चीख पुकार तक नही सुनी। लोगो ने आवाज उठाई की निगम का अमला रसूखदारों और बिल्डरों के खिलाफ क्यो कार्रवाई की हिम्मत क्यो नही करता क्या सारा जोर गरीबो के आशियानों को उजाड़ने के लिए है।
करीब घण्टे भर बाद परिजनों को कलेक्टर ने बुलाया
मृत बच्चे के परिजन और मोहल्लेवासी कलेक्ट्रेट के गेट पर करीब घण्टे भर एम्बुलेंस में शव लेकर भीषण गर्मी में प्रदर्शन कर भड़ास निकालते रहे। तब कहि करीब घण्टे भर बाद उन्हें कलेक्टर से मिलाने ले जाया गया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 7, 2026,,, तो क्या मरने के बाद होती है निगम में सुनवाई…? पत्रकार कालोनी के निर्माणाधीन मकान में करंट से दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम के अफसरो ने तोड़ा नोटिस का चक्रव्यूह कहा अवैध निर्माण तोड़कर ही मानेंगे… फिर एक्सीवेटर से टोटका कर लौट आये…?
UncategorizedAugust 6, 2026हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के लगातार संघर्ष का दिखा असर, साढ़े 6 करोड की लागत से होगा बिलासा देवी एयरपोर्ट के टर्मिनल का विस्तार
UncategorizedAugust 6, 2026लंगड़ी बिलार करै घरई में शिकार, कालसर्प दोष से घिरे न्यायधानी के तहसील में अब डायवर्सन में भी बड़ा खेला, शासन के आदेश को ठेंगा माल अंदर आवेदन खारिज…?
UncategorizedAugust 6, 2026नागलोक फर्जी मुआवजा कांड में फिर ट्वीस्ट, पूर्व तहसीलदार व नायब तहसीलदार को पूछताछ के लिए नोटिस लेकर तहसील दफ्तर पहुची पुलिस तो मची खलबली…

