ब्रेकिंग

चंद्रमा की सतह जैसी बदहाल, गड्ढेदार सडक से निजात के लिए अभी करना होगा और इंतजार, दिवाली के बाद बिछाई जाएगी डामर- गिट्टी की परत, दिसंबर- जनवरी तक कंप्लीट कराने दावा…

बिलासपुर / नगर पालिक निगम प्रशासन की माने तो शहरवासियों को चंद्रमा की सतह जैसी बदहाल, गड्ढेदार सडक से निजात मिलने में अभी 2 से ढाई माह और लगेंगे। दिवाली के बाद काम शुरू कराने दावा किया जा रहा।
युद्ध के कारण डामर, निर्माण सामग्री और ईंधन के दाम बढ़ने के कारण फरमान और ज्ञापनबाजी के बाद पीडब्ल्यूडी की तर्ज पर नगरीय प्रशासन विभाग ने भी अंतर की राशि देने की स्वीकृति प्रदान कर दी।

इसके बाद निगम प्रशासन ने भी ठेकेदारों को इसकी सूचना दे बदहाल सड़को के चौड़ीकरण और डामरीकरण का काम शुरू कराने फिर से फरमान जारी कर दिया। कहा जा रहा कि ठेकेदारों ने दिवाली के तत्काल बाद सड़को पर काम शुरू कराने और दिसंबर/ जनवरी माह तक सभी सड़को को चकाचक कराने सहमति दे दी है।

ऊबड़खाबड़ सड़को से उठ रहे धूल के गुबार, पब्लिक परेशान

शहर के ऊबड़खाबड़ सड़को से उठ रहे धूल के गुबार ठप स्ट्रीट लाईटे राहगीरों, रहवासियों और कारोबारियो के लिए परेशानी का सबब बनकर रह गया है, गाड़ियों के आवाजाही से इस कदर धूल के गुबार उठ रहे कि सामने कुछ दिखाई नही देता। लोगो के घरों और दुकानों से रोज दोनो टाइम सुपेली- सुपेली धूल पट जा रहा।

खजांची कुम्हार, गपर आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *