ब्रेकिंग

दिवाली के बाद गोड़पारा शिफ्ट होगा बृहस्पतिबाजार बाज़ार, बृहस्पति में शुरू होगा जी प्लस 2 आधुनिक मल्टी-लेवल सब्जी मार्केट का निर्माण…

बिलासपुर / करीब साढ़े 13 करोड़ की लागत से बृहस्पतिबाजार बाज़ार में प्रस्तावित जी प्लस 2 मल्टी-लेवल सब्जी मार्केट का निर्माण दिवाली के बाद शुरू होगा। सब्जी कारोबारियो से सहमति के बाद निर्माण होते तक बाज़ार को गोड़पारा के पुराने पंडित मुन्नूलाल शुक्ला स्कूल परिसर में निर्माणाधीन मार्केट में शिफ्ट किया जाएगा।


लंबे समय से प्रस्तावित इस परियोजना के तहत
बृहस्पतिबाजार के वर्तमान के 213 चबूतरों और 37 दुकानों को हटाकर आधुनिक मल्टी-स्टोरीज मार्केट बनाया जाएगा। ये बाज़ार जी प्लस -2 होगा, जिसके सबसे नीचे पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर में 213 चबूतरे और 37 दुकानें होंगी। उसके ऊपर दूसरे फ्लोर पर दुकान और ऑफिस के लिए भी प्रावधान किया गया है। इस नए आधुनिक मार्किट परिसर में नियोजित दुकानें, पार्किंग, फूड जोन, बेहतर वेंटिलेशन (हवा और रोशनी), अग्नि सुरक्षा उपकरण, कचरा प्रबंधन और सब्जियों की बर्बादी रोकने के लिए तापमान नियंत्रित कक्ष (कोल्ड स्टोरेज) का प्रावधान भी शामिल है।

पुराने बस स्टैंड जैसा नही होगा हस्र

बृहस्पतिबाजार के सब्जी कारोबारी और दुकानदार इसलिए टेंशन में है कि कही उनका हस्र भी तो पुराना बस स्टैंड के कारोबारियो की तरह तो नही हो जाएगा जो आज तक दुकान के लिए संघर्ष कर रहे है। बताया जा रहा कि इसके लिए एमआईसी से प्रस्ताव पास हुआ है कि निर्माण के बाद बृहस्पतिबाजार में उन्ही कारोबारियो को दुकानें और चबूतरे दिए जाएंगे जिनके यहां है, उनसे अनाप शनाप नही बल्कि लागत मूल्य लेंगे और किराया यथावत रहेगा। और लागत मूल्य में भी रियायत देने का प्रावधान किया गया है, व्यापारियों से ये राशि एकमुश्त नही बल्कि 24-25 किस्तों में ली जाएगी।

खजांची कुम्हार, अपर आयुक्त नगर निगम बिलासपु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *