ब्रेकिंग

अरपा तट पर आस्था का ऐसा उजास,सूर्यास्त के साथ गूंज उठे छठी मैया के जयकारे, छठ व्रतियों का उमड़ा जन सैलाब साफ मौसम में अरपा तट पर उमड़ी आस्थादीपों से जगमगाया तोरवा, अर्घ्य देने उमड़े व्रती

बिलासपुर,,, चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार शाम तोरवा छठ घाट पर आस्था का अद्भुत दृश्य नज़र आया… व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया के जयकारे लगाए…


रविवार को तोरवा छठ घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।दोपहर बाद घाट पर चहल-पहल बढ़ती गई… महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सिर पर दउरा और हाथों में पूजन सामग्री से सजे सूप लेकर पहुंचीं फलों,नारियल,गन्ने, ठेकुआ और दीपों से सजे थाल लेकर व्रतियों ने अरपा के जल में खड़े होकर सूर्यदेव एक साथ अर्घ्य अर्पित किया…


पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज और सहजानंद समाज के संयुक्त सहयोग से 26 वर्षों से बिलासपुर के छठघाट में अनवरत आयोजित छठपूजा का यह महापर्व पूरे देश भर में फेमस है!

एशिया के सबसे बड़े छठ घाट के रूप में बिलासपुर की पहचान…

अरपा नदी के तोरवा तट पर विकसित छठ घाट एशिया के सबसे बड़े छठ घाट के रूप में चर्चित है। बिलासपुर के छठ महापर्व में भाग लेने यूपी, बिहार और अन्य राज्यो के समाज के लोग हर साल आते है!
शुरुआती वर्षों में बिहार और उत्तर भारत से जुड़े परिवारों की भागीदारी रहती थी… धीरे-धीरे स्थानीय नागरिक भी इस महापर्व के आयोजन से जुड़ते गए जिससे न सिर्फ आयोजन भव्य होता गया बल्कि सामाजिक सांस्कृतिक भागीदारी में भी इजाफा हुआ…

सूप,दउरी और ठेकुआ में जीवित है लोक संस्कृति…

पारंपरिक पूजन सामग्री और लोक परंपराओं से जुड़े इस महापर्व में बांस से बने सूप और दउरी में मौसमी फल,नारियल,गन्ना, ठेकुआ और अन्य प्रसाद सजाकर पूजन किया गया और
लोकगीत के माध्यम से छठी मैया की महिमा का गान कर सूर्यदेव की आराधना की गई…


छठ पूजा के सामूहिक आयोजन में पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच,भोजपुरी समाज और सहजानंद समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही… समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा के साथ संरक्षक एसपी सिंह,बी एन झा ,बृजेश सिंह, रौशन सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

सोमवार को होगा सम्पन्न…

सोमवार को सुबह उदीयमान ( उगते सूर्य ) को अर्घ्य देकर व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारण करेंगे और इज़के साथ ही चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *