ब्रेकिंग

भाईदूज के दिन बेटे ने पिता पर लोहे की रॉड से दनादन हमला कर जिंदा जलाया, परिजन और ग्रामीणों ने बीच बचाव कर झुलसे, घायल वृद्ध को पहुँचाया सिम्स…!

बिलासपुर / बेटे ने अपने वृद्ध पिता पर पहले लोहे के रॉड से अंधाधुंध हमला किया फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। परिजन किसी तरह आग को बुझा घायल और झुलसे वृद्ध को सिम्स लेकर पहुँचे जहा उसका उपचार किया जा रहा।
वारदात बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के सीपत थानांतर्गत ग्राम सेलर के धवईहापारा की है।

इस वारदात में झुलसे और घायल श्याम केंवट की बेटी ने बताया कि वह बुधवार को अपने पिता श्याम केवट और परिजनों के साथ घर के पास बाड़ी में काम कर रही थी। दोपहर को उसके पिता चाय पीकर घर से आने की बात कहकर चले गए, पिछले 3-4 दिनों से अपने भाई आशाराम की हरकत से परेशान महिला भी पीछे- पीछे घर पहुँची तो देखी उसका भाई आशाराम उसके पिता को लोहे की रॉड से अंधाधुंध मार रहा था, इसके बाद उसने डब्बे से पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। उसकी चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझा डायल 112 और 108 को कॉल कर इस वारदात में घायल और बुरी तरह झुलसे श्याम केवट को सिम्स लेकर पहुँचे जहाँ उसका उपचार किया जा रहा।

वारदात घायल व झुलसे श्याम केवट की बेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *