ब्रेकिंग

कुरेली कांड में सरकार के उत्कृष्ठ विधायक ने कहा सिस्टम में ठेकेदारी प्रथा बेकाम, तो क्या संज्ञान लेगी सरकार,,, क्या बरसो से सेवा दे रहे स्टाफ की नौकरी हो जाएगी सरकारी…?

0 क्या विभागों से स्टाफ का टोंटा होगा दूर

0 सीएम को ज्ञापन सौंप बता चुके 12,317  का काम कर रहे महज 5,747 लाइन स्टाफ

बिलासपुर / कुरेली में विद्युत वितरण कंपनी के ठेका कर्मी की मौत से उत्तेजित ग्रामीणों ने अफसर को पीट डाला। कंपनी और ठेका कर्मियों के स्टाफ के थाने के घेराव और
जंगी प्रदर्शन में बाद 7 हमलावरों के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी हुई तो ग्रामीण विधायक धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में एसएसपी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुँचे तो मीडिया के सवाल पर उन्होंने कह दिया कि सिस्टम में ठेकेदारी प्रथा बेकाम है। ग्रामीणों पर एफआईआर और गिरफ्तारी के विरोध में सत्तापक्ष के विधायक धर्मजीत सिंह ने ग्रामीणों के साथ कलेक्टर और एसएसपी को ज्ञापन सौंप इस घटना के लिए ठेकेदार और कम्पनी के अफसरो को दोषी बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा में सिस्टम में चल रहे पूरे ठेकेदारी प्रथा को ही बेकाम बता दिया। सवाल यह उठ रहा कि क्या सरकार अपने विधायक के इस राय को संज्ञान में लेकर सिस्टम में सुधार लाएगी,,,
क्योकि हकीकत तो ये है कि सारे सरकारी विभागों में अफसरो और कर्मचारियों का टोंटा है, पिछले सालों में लगातार सरकारी विभागों अफसर और कर्मचारी रिटायर्ड हुए इस दुनिया से विदा हो गए पर उनकी जगह नई नियुक्ति नही हुई, विभागो मे स्टाफ का टोंटा पड़ गया, ठेकेदारी और रिटार्यड अफसरो को संविदा पर रिटायरमेंट के बाद फिर से रखने का दांव चल निकला नतीजतन नई पीढ़ी को काम नही मिल पा रहा,,,!
ठेकेदारी का हाल भी जगजहिर है पैसा निकल रहा 50-50,60-60 श्रमिकों का पर उनके पास गिनती के स्टाफ है। जिससे काम भी नही हो रहा सरकार की फजीहत हो रही सो अलग।
पर सवाल यही उठ रहा कि क्या सरकार सिस्टम सुधारने ठेकेदारी की लबारी के चक्रव्यूह से निकलकर अपने उत्कृष्ट विधायक के अनुभव को संज्ञान में लेकर इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाएगी क्या सालो से विभागों में सेवा दे रहे कर्मचारियो का नियमितीकरण होगा,
क्योंकि उन्होंने तो सिस्टम में ठेकेदारी प्रथा को बेकाम बताया है।

धर्मजीत सिंह, विधायक तखतपुर विधानसभा क्षेत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *