ब्रेकिंग

बैंक खाता बना ठगी का अड्डा, मुनाफे के लालच में खेला बड़ा दांव, सकरी थाना प्रभारी ने एक और आरोपी को दबोचा, पहले उपेंद्र अब भानूप्रताप की बारी…

बिलासपुर,,,  साइबर ठगी के लिए बैंक खातों का इस्तेमाल करने वाले म्यूल खाता धारकों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है! इसी कड़ी में सकरी पुलिस ने बैंक खाते उपलब्ध कराकर साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है! पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1950 रुपये नकद और ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल जब्त किया है!
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यालय रायपुर से प्राप्त निर्देशों और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में संदिग्ध म्यूल बैंक खातों की जांच की जा रही है! भारत सरकार के पुलिस पोर्टल समन्वय (JMIS) के माध्यम से सकरी स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की हाफा रोड शाखा के एक संदिग्ध बैंक खाते की जानकारी सामने आई… जांच में उक्त खाते के खिलाफ करीब 18 शिकायतें दर्ज होना पाया गया… यह बैंक खाता ‘श्रीधाम यात्रा सेवा समिति’ के नाम से पंजीकृत था… जिसका प्रोपराइटर उपेंद्र सिंह बताया गया है! पुलिस ने पहले ही इस मामले में उपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था… विवेचना के दौरान बैंक खाते के माध्यम से ठगी की रकम के लेन-देन में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई…
जांच में भानूप्रताप मानिकपुरी (32 वर्ष), निवासी पुटपुरा, जिला बेमेतरा, वर्तमान पता बछेरापारा तिफरा, बिलासपुर की संलिप्तता पाए जाने पर सकरी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया… पुलिस के मुताबिक आरोपी स्वयं और अन्य लोगों के बैंक खाते अत्यधिक लाभ का लालच देकर उपलब्ध कराता था, जिनका इस्तेमाल म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी की रकम इधर-उधर करने में किया जाता था… आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल दाखिल कराया गया…
बिलासपुर पुलिस की अपील: अनजान लोगों को बैंक खाता, एटीएम या बैंकिंग संबंधी जानकारी उपलब्ध न कराएं… अधिक कमाई के लालच में किसी के लिए खाते में रकम मंगाना या ट्रांसफर करना आपको भी साइबर अपराध के मामले में फंसा सकता है! सतर्क रहें और अपने बैंक खाते का दुरुपयोग न होने दें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *