
बिलासपुर,,, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर 2026, रविवार को भारतीय जनता पार्टी मध्य मंडल की ओर से जयंती उत्सव एवं कार्यसमिति की मासिक बैठक आयोजित की गई… कार्यक्रम जिला भाजपा कार्यालय, करबला रोड बिलासपुर में संपन्न हुआ…
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई… इसके बाद मध्य मंडल की कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई… इसमें मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक एवं संगठन प्रभारी राजेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर मार्गदर्शन दिया…
बैठक में संगठन के सह प्रभारी मनीष शुक्ला, जोन अध्यक्ष एवं पार्षद रंगनादम, महामंत्री दीपक साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनम साहू, मनीष दीक्षित, जिला कार्यालय मंत्री प्रदीप शुक्ला, अजय ताम्रकार, शिव देवांगन, अनिल सिंह चौहान, उमेश पांडे, अजीत मिश्रा, निक्की शुक्ला, शुभम तिवारी, जितेंद्र सोनी, वीरेंद्र शाह, शिवकुमार चौधरी, अमन सोनी, राम सचदेवा, कीर्तिवर्धन गुप्ता, विवेक सराफ, युवांश पाठक सहित महिला एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे…
कार्यक्रम के अंत में भाजपा मध्य मंडल महामंत्री दीपक साहू ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया…
