ब्रेकिंग

जगदलपुर ज्वेल थीप कांड के 5 आरोपी ड्रोन और थर्मल कैमरे की मदद से घने जंगल से गिरफ्तार, 765.7 ग्राम सोने के आभूषण बरामद 3 आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार…

जगदलपुर। 5 दिन पूर्व जगदलपुर के संजय मार्केट के मोती ज्वेलर्स से लाखो के सवर्ण आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने ड्रोन और थर्मल कैमरे की मदद से जंगल में सर्च ऑपरेशन चला गिरोह के पांच आरोपियों को धरदबोचा। अभी मामले के, तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस ने इस मामले में फूलों कश्यप, मासों कश्यप, पसली माड़वी, शंकर माड़वी और परमेश कश्यप को गिरफ्तार किया है। वहीं एक नाबालिग लड़की को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

सभी आरोपी एक ही परिवार के

ज्वेलरी दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी 5 आरोपी एक ही परिवार के सदस्य हैं।

घने जंगल और ऊंची घास के बीच छिपे थे आरोपी

पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी चोरी का सोना लेकर घने जंगल में छिपे थे। जिसके चलते पुलिस को उन्हें पकड़ने के लिए ड्रोन और थर्मल कैमरों की मदद लेनी पड़ी। आरोपियों से 765.7 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किया गया हैं।

त्योहार की भीड़ में ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक दिवाली के एक दिन पहले 7 नवम्बर को त्योहार के कारण दुकान में ग्राहकों की भीड़ थी, इसी दौरान शाम करीब 4:30 बजे महिलाओं और बच्चों का एक समूह आभूषण खरीदने के बहाने दुकान में आया, महिलाओं ने तय साजिश के तहत अलग-अलग आभूषण देखने के बहाने दुकानदार को बातचीत में उलझाए रखा। इसी बीच एक महिला ने मौका देखकर दुकान की दराज में रखा सोने के आभूषणों से भरा प्लास्टिक का डिब्बा निकाल अपने साथ मौजूद नाबालिग लड़की को थमहा दिया, इसके बाद पूरा समूह वहां से बाहर निकल आया।

तब चला चोरी का पता

वारदात के करीब 3 घण्टे बाद शाम करीब 7:30 बजे सोने के टॉप्स से भरा डिब्बा गायब होने पर जब खलबली मची तब इस वारदात का पता चला। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर जब संदिग्ध गतिविधियां सामने आई तब इसकी शिकायत दुकानदार ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही,

सफेद गाड़ी ने दी अहम सुराग

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन क्रमांक CG 17 C 3511 की पहचान की और वाहन की बिक्री से जुड़ी जानकारी जुटा पथरीली उड़वा गांव पहुंची। तब तक संदेही चोरी का सामान लेकर जंगल भाग चुके थे। घने जंगल और ऊंची घास का तोड़ निकालने पुलिस ने ड्रोन और थर्मल कैमरे से सर्च ऑपरेशन चला आरोपियों को धरदबोचा और उनके कब्जे से संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात में शामिल होना कबूल किया, उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 765.7 ग्राम सोने के आभूषण बरामद कर लिए।इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो, ऑटो और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
मामले के बूदरू कश्यप और चिंटू मंडावी समेत 3 आरोपी
फरार बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *