ब्रेकिंग

शहर के नामी होटलों में खाद्य विभाग की दबिश! ग्रेवी-पनीर के नमूने जब्त, कहीं मिली गंदगी तो कहीं नियमों की खुली पोल, होटल संचालकों को थमाई सुधार की चेतावनी…

बिलासपुर,,,  शहर में आम नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को ‘सुरक्षित आहार हमर अधिकार’ अभियान के तहत नामी होटलों और रेस्टोरेंटों में औचक निरीक्षण किया… इस दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने कुल 8 प्रतिष्ठानों की जांच की… कई जगह अनियमितताएं मिलने पर सुधारात्मक निर्देश दिए गए… वहीं कुछ प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने भी जब्त किए गए…
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन और कलेक्टर के निर्देश पर उपसंचालक डॉ. शुभा गरेवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई…


ईस्ट पार्क और ग्रैंड अंबा से लिए नमूने…

निरीक्षण के दौरान अग्रसेन चौक स्थित होटल ईस्ट पार्क से वेज ग्रेवी और पनीर के नमूने लिए गए। होटल ग्रैंड अंबा से टोमैटो ग्रेवी और हल्दी पाउडर के विधिक नमूने संकलित किए गए… यहां निरीक्षण में मिली कमियों को देखते हुए सुधार सूचना जारी करने की अनुशंसा की गई… होटल सिल्वर ओक में भी अनियमितताएं मिलने पर सुधार सूचना जारी करने की अनुशंसा की गई…
वहीं दावते दिल्ली की शिव टॉकीज रोड और टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित दोनों शाखाओं को खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण के लिए FIFO प्रणाली अपनाने के निर्देश दिए गए… साथ ही रसोई कर्मचारियों को हेड कैप और ग्लव्स पहनना अनिवार्य किया गया…


मोपका और नेहरू चौक में भी जांच…


मोपका स्थित डाउन टाउन और गुलमोहर रेस्टोरेंट के अलावा नेहरू चौक स्थित पौष्टिकम का भी निरीक्षण किया गया… कमियां मिलने पर डाउन टाउन को सुधार सूचना जारी करने की कार्रवाई की गई…
सभी प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सामग्री के साथ अखबार का उपयोग बंद करने, ढक्कनयुक्त डस्टबिन रखने और कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र तथा पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए…


कार्रवाई में अभिहित अधिकारी आर.आर. देवांगन, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीरसागर पटेल तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमिशा मरावी और प्रतीक तिवारी शामिल रहे… विभाग ने स्पष्ट किया है! कि खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *