ब्रेकिंग

पैसा लेकर शराब समेत पकड़े गए आरोपी छोड़ने के मामले में सब इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिस कर्मी सस्पेंड, जांजगीर एसपी विजय पाण्डेय ने रिपोर्ट आते ही लिया एक्शन…

बिलासपुर / जाजगीर -चांपा/ छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा जिले से शराब के साथ पकड़े गए आरोपियों को कथित तौर पर रिश्वत लेकर छोड़ने के मामले में एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल समेत 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया । एक्शन ऑन द स्पॉट के लिए चर्चित जांजगीर- चांपा एसपी विजय पाण्डेय ने शिकायत सामने आने के बाद ये एक्शन ले मातहतों को ये सख्त संदेश दिया है कि वर्दी की आड़ में भ्रष्टाचार और मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये लेकर शराब समेत पकड़े गए आरोपियो को छोड़ने के मामले की जांच नगर पुलिस अधीक्षक से कराया गया। नगर पुलिस अधीक्षक नेधारा 36 (च) आबकारी एक्ट के आरोपी गोपाल गोंड़ से लेन-देन प्रमाणित होने की रिपोर्ट दी। जिसके आधार पर एसपी श्री पाण्डेय ने प्रशिक्षु उप निरी. पुष्पेन्द्र साहू, प्र.आर.361 अर्जुन जांगड़े, आर.22 दीपक सिंह, आर.05 शंकर जयकिशन, आर.495 सुनील रमन, आर.11 गोवर्धन टाईगर
थाना सारागांव को तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने इसकी
प्रतिलिपि :-

  1. पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर की ओर सादर सूचनार्थ।
  2. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा को सूचनार्थ।
  3. नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर/अनु. अधि. पुलिस चांपा को सूचनार्थ।
  4. रक्षित निरीक्षक को वास्ते ओ.बी.।
  5. रक्षित निरीक्षक को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु।
  6. थाना प्रभारी सारागांव को सूचनार्थ एवं आदेश की एक-एक प्रति भेजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *