ब्रेकिंग

आखिरकार सीएम ने लहराई हरि झंडी, प्रदेश को शीघ्र मिलेंगे 851 नए वाहन

Spread the love

0 हरि झंडी सेरेमनी के बाद वाहनों को विभिन्न जिलों के लिए कर दिया रवाना

0 प्रधानमंत्री जन मन योजना, पिछड़ी जनजातियों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को सीएम आवास परिसर से मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना कर दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के सुदूर अंचलों में भी लोगों को समय पर प्रभावी उपचार मिल सकेगा। यह ‘स्वस्थ छत्तीसगढ़’ की दिशा में एक सशक्त पहल सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त और सुलभ बनाने की दिशा में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। पुराने, अनुपयोगी हो चुके वाहनों को स्क्रैप कर उनकी जगह अत्याधुनिक नए वाहन शामिल किए गए हैं। यह पहल राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध निरीक्षण और निगरानी को भी गति प्रदान करेगी।
गौरतलब है कि सीजीडीएनए ने हाल ही में खबर प्रसारित की थी कि सरकार ने पिछले 6 – 7 माह से वाहन खरीदे है जो हरि झंडी सेरेमनी के कारण राजधानी में कंडम होते खड़े है, चूंकि पुराने कंडम वाहन पहले ही मंगा लिए गए विभागों में वाहन ही नही है जिसके कारण अफसरों का दौरा- निरीक्षण सब बन्द है।
सरकार ने इसे संज्ञान में लेते हुए वाहनों को हरि झंडी दिखा जिलो के लिए रवाना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *