ब्रेकिंग

अन्नदाताओं की आवाज और विजय के बोल बच्चन से खुद के पार्टी संगठन और विपक्ष को लग गओ धक्का, पूर्व डिप्टी स्पीकर को दूसरे दिन प्रेस वार्ता के लिए काउंटर करने भेजी भाजपा…

0 श्री चंदेल ने कहा कांग्रेस की क्या बात करे जोगी सरकार में पानी मे डुबाकर धान देखते थे

0 पत्रकार दीर्घा से महंगाई और दूसरे मुद्दों पर सवाल उठे तो धन्यवाद कहकर खुद उठ गए

बिलासपुर / फर्क तो पड़ता है भई गुरुवार को पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने धान खरीदी के नाम पर चल रही धांधली के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंप अन्नदाताओं की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। दूसरे दिन भाजपा को पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल को काउंटर के लिए बिलासपुर भाजपा कार्यालय भेजकर प्रेस कांफ्रेंस कराना पड़ा।
पूर्व जिलाध्यक्ष विजय ने एक बार फिर अन्नदाताओं से धान खरीदी में अव्यवस्था और जीरो रकबा के खेल का मुद्दा उठा अपनी सियासी चाल का प्रभाव दिखा विपक्षी दल भाजपा और अपनी पार्टी संगठन के पदाधिकारियों की नींद उड़ा दी। हालाकि मामला बेलतरा विधानसभा के अन्नदाताओं का है पर ऐसा नही है कि ये अव्यवस्था और संकट केवल बेलतरा विधानसभा के अन्नदाताओं को भर है,दीगर विधानसभा क्षेत्रों के अन्नदाता भी इस संकट की मार झेल रहे है, पर आवाज उठाई पूर्व जिलाध्यक्ष ने और इसका करंट इस कदर झन्नाया कि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल को विजय के आरोपो की काट के लिए काउंटर करने मैदान में उतारना पड़ा। वे इसी मुद्दे को रफू करने बिलासपुर के जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता करने पहुचे…

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्री चंदेल ने मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सरकार ने एक साथ 19 बड़े फैसले किसानों के कल्याण, शासकीय कर्मचारियों को कैशलेस उपचार सुविधा, बिजली बिल में राहत सहित अनेक निर्णयों को सकारात्मक और प्रभावकारी प्रदेश की जनता पर पड़ेगा।
चंदेल ने विशेष रूप से कृषक उन्नति योजना और धान खरीदी से जुड़े फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से आदान सहायता देने का निर्णय महत्वपूर्ण है। किसान चाहे निर्धारित सीमा से कम धान का विक्रय करे, उसे पूरे पंजीकृत एवं बोए गए रकबे के आधार पर सहायता राशि मिलेगी। साथ ही पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाने और पंजीकृत किसानों को दोबारा पंजीयन कराने से छूट देने का हवाला दे किसान हितैषी निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताने का प्रयास किया,,,
लेकिन चावल के बढ़ते दामों पर उन्होंने चुप्पी साध ली।

संगठन को सिर्फ केंद्र व राज्य सरकार के निर्देश से सरोकार

तमाम प्रयासों और संगठन सृजन के बाद भी संगठन में वो धार नही दिखी जिसकी उम्मीद की जा रही थी । सारा शहर देख रहा खुद पार्टी के लोग इस बात को कह रहे कि शहर में चलने को सड़क तक नही, जो है उसे भी उघाड़कर छोड़ दिया गया पब्लिक धूल गर्द खा रही ऐसा लग रब की विकास के नाम पर दमा स्वांस की बीमारी फैलने की सुपारी दे दे गई है। करोड़ो के ठेके के बाद भी ठप सफ़ाई व्यवस्था, करोड़ो की स्ट्रीट लाइटों के बाद भी सड़को पर पसरा अंधेरा, उबड़ खाबड़ बदहाल सड़को पर मवेशियों के डेरा, पशुधन सुरक्षा के सरकारी दावों के बीच गौवंश की दुर्दशा लगातार हो रही गायों की मौत, सरकारी दफ्तरों में आमजनता को घनचक्कर की तरह घुमाने का खेल सब चल रहा पर जिला- शहर का संगठन नेतृत्व केवल और केवल प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों पर वोट चोर गद्दी छोड़ कर रहा वही से आये प्रोग्राम को फॉलो कर रहा स्थानीय मुद्दों पर पता नही वो धार क्यो नही दिख रही, सवाल यह उठ रहा कि जब इतनी बदहाली के बाद भी जनता से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष के तेवर इस कदर ढीले है तो गद्दी छोड़ाएंगे कैसे…?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *