ब्रेकिंग

गोपाष्टमी पर अटल वाटिका में गूंजे जय गौ माता के जयकारे, मां अंजना गौ सेवा समिति और विहिप ने किया गौ पूजन, गौ सेवकों का श्रीफल व भगवा गमछे से सम्मान कर दिया गौ संरक्षण का संदेश…

बिलासपुर,,,  गोपाष्टमी के पावन अवसर पर टिकरापारा स्थित अटल वाटिका में मां अंजना गौ सेवा समिति एवं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संयुक्त तत्वावधान में पारंपरिक गौ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया… इस दौरान गौ माता का विधि-विधान से पूजन कर उनके संरक्षण, संवर्धन और सेवा का संकल्प लिया गया…


कार्यक्रम में मां अंजना गौ सेवा समिति के अध्यक्ष पवन निर्मलकर, उपाध्यक्ष अमृत यादव, सचिव विकास अवसरिया, कोषाध्यक्ष विवेक सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे… वहीं विहिप जिला मंत्री विक्रांत केशरवानी, बजरंग दल जिला संयोजक गौरव धनकर, प्रखंड संयोजक निखिल भोई, विवेक मिश्रा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों ने सहभागिता निभाई…


इस अवसर पर शनि गौसेवा धाम के समर्पित गौ सेवकों गुड्डा कौशिक, मयंक, शिवराज, ओमप्रकाश, समीर, आकाश, शिवा सूर्या एवं नानू सूर्या सहित अन्य सेवकों को श्रीफल और भगवा गमछा भेंटकर सम्मानित किया गया…


कार्यक्रम में पार्षद कृष्णा रजक, पंकज सोनी, रोशन अवस्थी, दीपक प्रसून चतुर्वेदी, आचार्य संकल्प शुक्ला, सचिन आचार्य सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे…

आयोजन के माध्यम से गौ सेवा को भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग बताते हुए समाज से गौ संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *