ब्रेकिंग

जलवा अफसरशाही का,,, नेताजी से तो कुछ मिलना तो है नही, तो शराब भट्टियों के इर्द गिर्द खुलवा दी चखने की मंडी…!

बिलासपुर/ कांग्रेस के शासन में नेताओ का जलवा जलाल इस कदर था कि शराब ठेके के पास केवल उनके ही चखना सेंटर थे। सत्ता बदली तो सत्तासीन पार्टी के नेताओ ने हाथ मारा भट्टियों के निजाम बदल गए, पर ये क्या परिसर और आसपास खुलेआम चखने की मंडी खुलवा दी गई।

बताया जा रहा कि भैयाजी के पिछलग्गुओं से तो कुछ खुरचन पानी मिलना है नही इसलिए शराब भट्टियों के उनके चखना सेंटरो के आसपास चखना मंडी खुलवा दी गई, चूंकि फोकट का चंदन मिला है इसलिए पिछलग्गू कुछ बोल नही पा रहे, पर तकलीफ ये है कि बिक्री पर असर पड़ रहा अब उन्हें कौन बताए कि सरकरियो का भी मुँह पेट है वो नही देंगे तो उन्हें भी तो खर्चा पानी निकालना पड़ेगा सो निकाल रहे है,,, एक घर तो वो भी छोड़ती है कि तर्ज पर बाकी चखना दुकानों से डेली के वसूली होना बताया जा रहा।

कोई फर्क नही…

बताया जा रहा कि चखना सेंटर संचालक पिछलग्गू नेताओ ने शेषनाग की तरह जिम्मेदारी अपने सर ले ली है इसलिए सब टेंशन मुक्त है, सन्देश साफ है कि मीडिया में जितनी खबरे चल रही चलने दो कुछ नई होने का सब सैट है…!

चेंबर में है… नही काल रिसीव करते नही

ये कलेक्ट्रेट के ठीक सामने पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग का सहायक आयुक्त आबकारी दफ्तर है, यहाँ साहब के चेंबर का पट हमेशा बंद रहता है, जैसे ही कोई पहुँचता है कभी हाईकोर्ट, कभी दौरे तो कभी मीटिंग का फंडा बताया जाता है, साहब इतने व्यस्त रहते है कि कॉल तक नही उठाते… यानि विभाग को एक जवाबदेह अफसर की दरकार है… जैसे हालात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *