
बिलासपुर/ तीन साल से मंत्रिमंडल में बदलाव का लॉलीपॉप आलमारी से बाहर ही नही निकल रहा, जिनके निबटने और जिनके जगह पाने लालसा है सब सकते में है, वही कम्फर्मेशन के बाद कुछ नेताओं ने अपने बेटे का नाम आगे कर सन्देश दे दिया है…!
15 साल सत्ता पर काबिज रहने और 5 साल के बनवास के बाद भारतीय जनता पार्टी पुनः सत्तासीन हुई तो हाईकमान ने पुराने व कद्दावर नेताओ को कोंटा पकड़ा उनकी जगह छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में नए चेहरों को मौका दे सबको चौका दिया । दिसंबर 2023 में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में संभागवार मंत्रियों को जगह दी गई। सरगुजा संभाग से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अलावा पुराने नेता रामविचार नेताम और नए विधायक श्याम बिहारी जायसवाल व लक्ष्मी राजवाड़े समेत सबसे अधिक 4 मंत्री सरगुजा सम्भाग से बनाये गए।
वही बिलासपुर संभाग से एक उपमुख्यमंत्री अरुण साव,
लखनलाल देवांगन और ओपी चौधरी समेत 3 मंत्री बनाये गए।
तो रायपुर सम्भाग से 2 मंत्री भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल और टंकराम वर्मा को मंत्री बनाया गया।
. दुर्ग संभाग से विजय शर्मा को उप मुख्यमंत्री व दयालदास बघेल समेत 2 मंत्री बनाये गए।
वही बस्तर संभाग से मात्र 1 विधायक केदार कश्यप को मंत्री बनाया गया।
वही 2 मंत्रियों के पद लोकसभा चुनाव के बाद नेताओ के परफार्मेंस के आधार पर भरने का पासा फेंका गया।
विधायको ने मंत्री पद की लालसा में लोकसभा चुनाव में खूब मेहनत और खर्चा भी किया, रायपुर विधायक कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र की राजनीति का फ़ंडा बता सांसद चुनाव लड़ा प्रदेश की राजधानी रायपुर से दिल्ली भेज दिया गया।
ख्वाब को लग गयो धक्का
मंत्री पद का ख्वाब देख रहे सीनियर विधायको को एक और झटका तब लगा जब मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने और इस्तीफे के बाद अगस्त 2025 में भाजपा हाईकमान ने फिर नए चेहरों दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव,
आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल समेत 3 नए मंत्री बना दिए।
दिल्ली के उड़ान के धुर्रा ने गर्माया माहौल
इसके बाद जब जब जितने बार मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे पर गए हर बार मंत्री मंडल में बदलाव और पुराने नेताओ की ताजपोशी का धुर्रा उड़ता रहा और उम्मीदवारों की धड़कने ऊपर नीचे होती रही… एक बार फिर मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चा चरम और धड़कने तेज है।
3 साल गुजर गए इंतजार में
सीनियर नेता खुद और उनके समर्थक भैया के पिछले डेढ़ दो साल से मंत्री बनने का सपना देख रहे, जैसे- तैसे इस नवंबर में 3 रा साल गुजर गया पर उम्मीदवारों का नम्बर नही आया।
राहुल के आंदोलन का हल्ला
हल्ला ये भी है कि अक्टूबर में मंत्री मंडल में बदलाव तय था हो गया रहता पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकतंत्र बचाओ आंदोलन के कारण भाजपा को काउंटर कर अराजकता हटाओ देश बचाव आंदोलन खड़ा करने ताकत लगानी पड़ी जिससे बदलाव की फिर पेशी बढ़ गई,,
पर कयास ज़ारी कि मंत्रिमंडल में किसकी एंट्री होगी और किसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। चर्चा जबरदस्त है किकौन आउट होगा औऱ कौन इन…?
