ब्रेकिंग

धान खरीदी का ढिंढोरा, बांध, तालाब और मछली ठेकेदार के चक्कर मे 50 एकड़ खड़ी फसल पानी मे डूबा, साल भर की मेहनत को बचाने गुहार लगाने बिटकुला के अन्नदाता पहुँचे सिंचाई दफ्तर बोले बचा लेवा सरकार…!

बिलासपुर / एक तरफ सरकारी तंत्र समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का ढिंढोरा पीट रहा, वही दूसरी तरफ सीपत क्षेत्र के ग्राम बिटकुला के दर्जन भर किसान 50 एकड़ खड़ी तैयार फसल के दो बांध और मछली ठेकेदार द्वारा तालाब के दोनों ओर जेसीबी से मिट्टी पटवाने के कारण पानी मे डूबी फसल को बचाने दरबदर भटक रहे। पीड़ित ग्रामीणों ने सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी जलसंसाधन बिभाग को ज्ञापन सौंप अपनी खड़ी तैयार फसल को बचाने गुहार लगाई है।

हलाकान परेशान अन्नदाताओं ने सिंचाई विभाग के अफसर को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि उनके खेतो के ऊपर रामावतार बांध और नीचे बंधवा तालाब बांध का पानी खेतो में कमर, घुटनो तक भरा है, बंधवा तालाब के दोनों गेट को मछली ठेकेदार ने जेसीबी से मिट्टी डलवाकर पटवा दिया है, जिसके कारण वे लोग पानी निकासी नही कर पा रहे उनकी तैयार फसल पिछले 8-9 दिन से पानी मे डूबी है और खराब होने के कगार पर है यदि समय रहते पानी के निकासी की व्यवस्था नही की गई तो लगभग 50 एकड़ में तैयार धान की तैयार फसल सड़ जाएगी।
अन्नदाताओं ने जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द उचित कार्रवाई कर उनकी खेतो में खड़ी फसल को बचाने की मांग की है!

रामखेलावन पाटनवार, कृषक बिटकुला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *