
बिलासपुर,,, सुरक्षित आहार-हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की है! जांच के दौरान बाबूजी रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों का निर्माण बेहद अस्वच्छ और अनहाइजीन परिस्थितियों में होता मिला… इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए विभाग ने रेस्टोरेंट को 7 दिनों के लिए अथवा सुधार कार्य पूरा होने तक बंद कराते हुए लाइसेंस निलंबित कर दिया…
वहीं खास टर्बन ढाबा से बिरयानी राइस और छोले की सब्जी के नमूने लेकर जांच के लिए शासकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं! रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी…
इसके अलावा संतोष भवन, टेम्पटेशन रेस्टोरेंट और रज्जु जलपान गृह का भी निरीक्षण किया गया… संचालकों को साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए…
कार्रवाई में अभिहित अधिकारी आर.आर. देवांगन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी और प्रतीक तिवारी शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता में लापरवाही बरतने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा…
