
0 हिंदुत्ववादी सरकार में भी गौमाता की सुरक्षा का ये हाल
0 पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सक पहुँचे शाम को
बिलासपुर,,, तिफरा यदुनंदन नगर की गलियों में 2 दिन में 6 गौ माताओं की मौत से हड़कंप मचा हुआ है! दूषित भोजन या जहर देने के संदेह की सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस ने एक मृत नंदी बाबा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ताकि उनके मौत के वास्तविक कारण का पता लग सके… वही 5 मृत मवेशियों के शव को पहले ही दफनाया जा चुका है!
एक घर के सामने मृत पड़ी गौ माता की सूचना पर पहुंचे सेवा समिति के गौ सेवक ने बताया कि यहां 2 दिन में 6 मवेशियों की सूचना पर जब वे मौके पर पहुंचे… तो आसपास के लोगों ने बताया कि यहां 2 दिन में मवेशियों के मौत का यह छठवां मामला है! इससे पहले यहां 5 और मवेशी मृत मिले जिनके शव को मोहल्लेवासियों ने नगर निगम के अमले के सहयोग से कफ़न दफ़न करा दिया… आसपास के लोगों ने बताया कि सभी गायों और नंदी के मुंह से झाग निकल रहा था… जिससे संदेह है! कि या तो दूषित भोजन ( फुट पायेजेनिक) से इन मवेशियों की मौत हुई है! या फिर जानबूझकर किसी ने इन गायों को जहर देकर मारा है!
