ब्रेकिंग

ठेका कम्पनी की बेगारी करा रहे निगम के अफसर, काम इंडियन ह्यूम पाइप लाइन कम्पनी का काम कर रहे निगम के श्रमिक

Spread the love

नगर निगम प्रशासन के अफसर करोड़ों का ठेका लेने वाली कंपनियों की निगम स्टाफ से कैसे बेगारी करा आमजन को परेशान कर रहा आप खुद देखिए। ये तस्वीरें तोरवा हेमू नगर चौक की है जहां अमृत मिशन की पाइप लाइन में लीकेज के नाम पर सड़क पर दो बड़े गड्ढे खुदवा दिए। ठेका कम्पनी के बजाय यहां निगम के जलकार्य विभाग के दैनिक श्रमिको से काम कराया जा रहा है।


यह पहला मौका नहीं है जब निगम अमले से ठेके कंपनियों की बेगारी कराई जा रही हो इससे पहले भी इस तरीके के मामले सामने आ चुके हैं अमृत मिशन की कार्यअवधि पूर्ण होने के बाद भी ठेका कंपनी के खिलाफ पेनल्टी और कार्रवाई करने के बजाय ठेका कंपनी की इस तरह से बेगारी कराने को लेकर सवाल उठ रहे है।

सीजीडीएनए की टीम ने गड्ढे में उतरकर में काम कर रहे श्रमिको से चर्चा की तो श्रमिको ने बताया कि वे लोग अमृत मिशन के नही बल्कि निगम के दैनिक श्रमिक है 7-8 साल से निगम के जलकार्य विभाग में काम कर रहे है। मौके पर मौजूद ठेका कंपनी के स्टाफ से चर्चा करने की कोशिश की तो वह कैमरा चालू होते ही भाग निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *