
0 बोले दो दो थानों में लिखित कम्प्लेंट और गाली गलौच धमकी का ऑडियो देंने के बाद भी ये हाल

0 बोले अब नई सइबो, गाली और धमकी सहकर नहीं करेंगे काम*
बिलासपुर,,,, नगर निगम के स्वच्छता टीम [लाल बस] के एसआई से गाली गलौज और धमकी चमकी का मामला तूल पकड़ने लगा है! स्वायत शासी कर्मचारी संघ के समर्थन के बाद स्वच्छता टीम ने जब तक आरोपी मुन्ना सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो जाती… तब तक काम बंद हड़ताल का ऐलान कर दिया है!

गौरतलब है! कि गुरुवार को नगर निगम की स्वच्छता टीम तिफरा यदुनंदन नगर में कार्रवाई के लिए पहुंची थी… जहां एक दुकान से प्रतिबंधित पॉलीथिन जप्त करने के दौरान विवाद हुआ था… आरोप है! कि मुन्ना सिंह ने स्वच्छता टीम के एस आई पवन चौहान से मोबाइल पर जमकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी… इसके बाद पवन चौहान ने इसकी रिपोर्ट सिरगिट्टी थाने, और अजाक थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई… पवन और उसके साथियों का आरोप है, कि आरोपी मुन्ना सिंह ने थाने में भी पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में दबंगई दिखाकर रिपोर्ट वापस लेने धमकाया… पीड़ित कर्मचारी पवन का कहना है! कि इससे वे बेहद आहत है रात भर नहीं सो सके। वे तनाव में आकर नौकरी छोड़ने का विचार कर रहे थे ! संकट के समय में कर्मचारी साथियों और कर्मचारी संघ ने आगे आकर सहयोग देकर उसका मनोबल बढ़ाया… तब वह कर्मचारी साथियों के साथ निगम मुख्यालय विकास भवन में बैठक के लिए अपने साथियों के बुलावे में आये है! उसका कहना है! कि जब तक आरोपी मुन्ना सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती… उसकी गिरफ्तारी नहीं होती… तब तक वे लोग कामबंद हड़ताल करेंगे। आरोपी मुन्ना सिंह पार्षद सीमा संजय सिंह के देवर बताए जा रहे।
.
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 13, 2026मारपीट और अपहरण के मामले में एफआईआर दर्ज न करने पर तारबाहर थानेदार लाइन हाजिर, पुलिस दो लड़कों को पकड़ वारदात के बाद लापता घायल की कर रही तलाश…
UncategorizedAugust 13, 2026डीजीपी के बयान ने कालसर्प दोष फर्जी स्नेक बाइट मुआवजा कांड से जुड़े अफसरो में मचाई धुकधुकी, कहा विशेष एजेंसी से जांच कराने भेजा प्रस्ताव,,, कानून से गिल्ली डंडा खेलने वाले संलिप्त अफसर फिर सकते में…
UncategorizedAugust 13, 2026बूथ मजबूत व्यवस्था कमजोर, ट्रिपल इंजन की सरकार में चिकित्सा व्यवस्था का हाल बेहाल, 18 घण्टे के इलाज का मौत के बाद पौने 5 लाख का बिल, आदिवासी की लाश को बंधक बनाने ,पेट मे धागा छोड़ने और अपोलो की मनमानी पर सीएमएचओ उवाच…
UncategorizedAugust 13, 2026ट्रिपल इंजन की सरकार में चिकित्सा व्यवस्था का हाल बेहाल, 18 घण्टे के इलाज का पौने 5 लाख का बिल, आदिवासी की लाश को बंधक बनाने ,पेट मे धागा छोड़ने और अपोलो की मनमानी पर सीएमएचओ उवाच…

