
बिलासपुर। नगर निगम प्रशासन के अफसर करोड़ों का ठेका लेने वाली कंपनियों की निगम स्टाफ से कैसे बेगारी करा आमजन को परेशान कर रहा आप खुद देखिए। ये तस्वीरें तोरवा हेमू नगर चौक की है जहां अमृत मिशन की पाइप लाइन में लीकेज के नाम पर सड़क पर दो बड़े गड्ढे खुदवा दिए। ठेका कम्पनी के बजाय यहां निगम के जलकार्य विभाग के दैनिक श्रमिको से काम कराया जा रहा है।


यह पहला मौका नहीं है जब निगम अमले से ठेके कंपनियों की बेगारी कराई जा रही हो इससे पहले भी इस तरीके के मामले सामने आ चुके हैं अमृत मिशन की कार्यअवधि पूर्ण होने के बाद भी ठेका कंपनी के खिलाफ पेनल्टी और कार्रवाई करने के बजाय ठेका कंपनी की इस तरह से बेगारी कराने को लेकर सवाल उठ रहे है। सीजीडीएनए की टीम ने गड्ढे में उतरकर में काम कर रहे श्रमिको से चर्चा की तो श्रमिको ने बताया कि वे लोग अमृत मिशन के नही बल्कि निगम के दैनिक श्रमिक है 7-8 साल से निगम के जलकार्य विभाग में काम कर रहे है। मौके पर मौजूद ठेका कंपनी के स्टाफ से चर्चा करने की कोशिश की तो वह कैमरा चालू होते ही भाग निकले।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

