ब्रेकिंग

बेलतरा विधायक सुशांत ने आदर्श ग्राम सेमरताल में किया नवनिर्मित श्रद्धा मंगलम भवन का लोकार्पण, कहा वैवाहिक और अन्य मंगल आयोजनों का साक्षी बनेगा ये भवन

Spread the love

बिलासपुर। रतनपुर रोड गतौरी हाइवे से लगे आदर्श ग्राम सेमरताल के नवनिर्मित श्रद्धा मंगलम विवाह घर का बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने लोकार्पण किया।


विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि ग्राम सेमरताल का यह श्रद्धा मंगलम विवाह घर आसपास के ग्रामीणों के वैवाहिक और अन्य मंगल कार्यो का साक्षी बनेगा। उन्होंने मंगल भवन के संचलक और इससे जुड़े लोगों को आशीर्वचन दिया।


इस अवसर पर भवन के सामने नवप्रतिष्ठत भगवान आशुतोष भोले शंकर के शिवलिंग पर पूजा अर्चना भी की गई।


श्रद्धा मंगलम भवन के लोकार्पण समारोह में आचार्य पंडित संजीत पाण्डेय, भाजपा नेता महेश चन्द्रिकापुरे, मनीष कौशिक, सुरेंद्र पाण्डेय, सरजू साहू, दिनेश सिंह, यशवंत सिंह, कामता धीवर, संतोष विश्वकर्मा, केदार विश्वकर्मा, रंगनाथ विश्वकर्मा, तुलाराम विश्वकर्मा, किशन विश्वकर्मा समेत गाँव और आसपास के ग्रामीणजन महिला पुरुष मौजूद रहे।


शुल्क महज 15000-


भवन संचालक द्वारा विवाह आदि अन्य मांगलिक कार्यो के लिए प्रतिदिन का महज 15000 रुपये शुल्क और प्रति यूनिट दर से बिजली के बिल का प्रावधान किया है।

सम्पर्क नम्बर- 9098695219

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *