
बिलासपुर। जूना बिलासपुर किलावार्ड निवासी नगर निगम के रिटायर्ड लेखाधिकारी अविनाश बापते का 65 वर्ष की आयु में 21 सितंबर को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 22 सितंबर सोमवार को सुबह 9 बजे दयालबंद स्थित मधुबन मुक्तिधाम में किया जाएगा। वे अभय व अतुल बापते के बड़े भाई व अक्षय बापते के पिता थे।
