ब्रेकिंग

तोरवा वैशाली रीजेंसी के पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी आग, 10 बाइक और स्कूटी जलकर खाख, कार का एक साइड का हिस्सा भी जला

Spread the love

बिलासपुर। तोरवा पुल के पास वैशाली रीजेंसी अपार्टमेंट में रविवार- सोमवार की दरम्यानी रात पार्किंग में खड़ी 10 बाइक जलकर खाक हो गई, वही कर के एक साइड का हिस्सा भी जल गया।


आगजनी की ये घटना रात 2.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पार्किंग से उठ रही आग की तेज लपटों को देख यहां के रहवासियों की नींद खुल गई, कालोनी वासियो ने पानी डालकर आग को बुझाया जिससे कर स्वाहा होने से बच गई हॉलाकि एक साइड बुरी तरह जल गया है।


आगजनी की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। कालोनी के रहवासियों ने बताया कि उन्होंने पार्किंग परिसर के होल्डर से चिंगारी निकलते देखा। इस आगजनी की सूचना तोरवा थाने में दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *