ब्रेकिंग

संभागायुक्त के निर्देश के बाद भी शहर के सबसे कमाऊ और अनुशासित पुलिस पेट्रोल पंप का ये हाल, बाथरूम में दरवाजे तक नही

Spread the love


0 4 बाथरूम में से दो में लटक रहा ताला 2 में दरवाजा नही पर्दा लगाकर चला रहे काम

0 इतनी कमाई फिर भी 13 साल में दरवाजा तक नही लगवा सके

बिलासपुर। संभागायुक्त के आदेश का सम्भागीय मुख्यालय के अनुशाषित और आदर्श पुलिस पेट्रोल पंप का ये हाल है। यहाँ जनसुविधा के नाम पर बनाये गए बाथरूम में 13 साल से दरवाजे तक नही लगे । भरभंग खुल्ला बाथरूम में मैला कुचैला पर्दा लटक रहा है।


गत 11 अगस्त 2018 को तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने ईदगाह चौक पुलिस लाइन परिसर के इस पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का तामझाम के साथ शुभारंभ किया था। शहर के सर्वाधिक आमदनी वाले इस पुलिस पेट्रोल पंप का जब ये हाल है तो अन्य पेट्रोल पम्पो मे जनसुविधाओं का क्या हाल है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

ये दशा तब है जब संभागायुक्त महादेव कांवरे ने शहर और आसपास के पेट्रोल पम्पो का निरीक्षण कर कमियां पाए जाने के बाद संभाग भर के कलेक्टरों को इस आशय का फरमान जारी कर पेट्रोल पम्पो के जनसुविधाओं की बदहाली को दूर करने और साफ सुथरा रखवाने निर्देश दिए थे।

अब जब सम्भागीय मुख्यालय में उनके इस आदेश का ये हाल है तो शहर के अन्य और सम्भाग के दूरदराज पेट्रोल पम्पो के जनसुविधा का क्या हाल होगा इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।


मंत्री तक भटक गए


ये हालात तब है जब प्रदेश के एक मंत्री अपने गृहनगर कोरबा जाते वक्त सरकंडा क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप में लघु शंका के लिए पहुचे। वहॉ वे पुरुष के बजाय महिला बातबरूम में जा घुसे जिसका फोटो और वीडियो भी वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *