ब्रेकिंग

ब्रेकिंग न्यूज़: 10 दिन से लापता 13 वर्षीय चिनमय की तलाश जारी, परिजनों ने की 1 लाख रुपये इनाम की घोषणा…

Spread the love



बिलासपुर,,,, जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरारी गांव से 13 वर्षीय बच्चा चिनमय सूर्यवंशी पिछले 10 दिनों से लापता है! जिससे पूरे गांव में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है! 31 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे चिनमय घर से निकला था! लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा! जब वह देर रात तक नहीं आया! तो परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में खोजबीन शुरू की! पर कोई सुराग नहीं मिला! इसके बाद 1 अगस्त को रतनपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई!!!



परिवार को शक है! कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर चिनमय को ले जाया गया है! हालांकि पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है! लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है! चिनमय के लापता होने से ग्रामीणों में भी भारी चिंता है! और वे उसकी तलाश में लगातार सहयोग कर रहे हैं!

गांव में चिनमय की तलाश के लिए पोस्टर और पंपलेट बांटे जा रहे हैं! ग्रामीणों ने अपने वाहनों पर पोस्टर चिपकाकर आसपास के गांवों, कस्बों और बाजारों में चिनमय को ढूंढने की कोशिश की है! इसी बीच परिजनों ने चिनमय की सुरक्षित वापसी के लिए आम जनता से मदद की अपील की है! और सूचना देने वाले को 1 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है!

परिवार ने यह भी स्पष्ट किया है! कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि कोई असुविधा न हो! रतनपुर पुलिस का कहना है कि बच्चे की तलाश के लिए तकनीकी और मानवीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं! और हर संभावित दिशा में जांच जारी है!

चिनमय की सुरक्षित वापसी के लिए गांववासी और प्रशासन दोनों ही मिलकर प्रयास कर रहे हैं!!!

बाइट,,, गुम बालक की मां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *