ब्रेकिंग

आयुष्मान को अपोलो की ना पर भड़के विधायक सुशांत, बोले खाली करो सरकारी जमीन…

Spread the love


बिलासपुर- शासन प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे को ठेंगा दिखा मोदी सरकार के आयुष्मान योजना को नकारना अपोलो प्रबंधन को भारी पड़ गया। बेलतरा विधायक सुशांत ने दो टूक चेतावनी दी कि या तो सरकार की योजना को लागू करे या खाली कर दे सरकारी जमीन।
आयुष्मान योजना को लागू हुए इतने साल होने के बाद भी अपोलो प्रबंधन इसे लगातार नकारता रहा। इसके चलते गरीब मरीजो को अपने परिजन की जान बचाने घर जमीन बेचकर अपोलो में इलाज कराना पड़ रहा है। पीड़ित पब्लिक लगातार शासन-प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे के अफसरों से गुहार लगाते रहे लेकिन अपोलो प्रबंधन ने अपना रवैया नही बदला। लगातार मिल रही इस आशय की शिकायत पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला औचक अपोलो अस्पताल पहुचे। उन्होंने मरीज और उनके परिजनों से चर्चा की तो पता चला कि यहां आयुष्मान भारत के कार्ड को मान्य नही क्या जा रहा।विधायक श्री शुक्ल ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए अस्पताल प्रबंधन से से जानकारी ली की दिक्कत कहा है।
उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के अफसरों की बैठक लेकर हिदायत दी किआयुष्मान योजना गरीबों और जरूरतमंदों के इलाज के लिए है।
उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि अब आयुष्मान योजना के अनादर की शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
ऐसा बिल्कुल नही चलेगा मरीज को आयुष्मान योजना का लाभ मिलना ही चाहिए: ख्याल रहे अपोलो की बिल्डिंग यहां की जमीन पर बना है। या तो कायदे में रहे या सरकारी जमीन खाली कर दे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *