ब्रेकिंग

देवरी में पढ़े लिखे खत लिखने वाले भूत-प्रेत का दहशत, फिर वृंदा के आंगन में फेंकी मरी काली मुर्गी और बन्दन से रंगा नीबू मिर्चा नीचे दबाया धमकी भरा पत्र

Spread the love


0 कौन लिखाना चाह रहा भूतों में अपना नाम
0 पूर्व में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान इसी परिवार के दूल्हे पर हुआ था अटैक

बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र से पढ़े लिखे खत लिखने वाले भूत प्रेत के उपद्रव का मामला सामने आया है।


घटना ग्राम देवरी की है यहां के वृंदा केंवट का परिवार जब मंगलवार को सुबह उठा तो घर के आंगन में मरी हुई काली मुर्गी पर बंदन में रंगा नींबू, मिर्च, और सबसे नीचे एक धमकी भरा पत्र रखा रखा था जिसमे उस परिवार की एक लड़की को लेकर गंभीर चेतावनी लिखी है कि इसी लड़की के नाम से घर में ग्रह बाधा है और उसे यदि अब भी घर में रखा गया तो उसकी मौत हो सकती है।

जिससे यह परिवार और आसपास के लोग सकते में आ गए। इसके बाद वृंदा ने इस मामले की शिकायत सीपत थाने में दर्ज कराई है। सवाल यह उठ रहा कि भूत प्रेत कब से खत लिखने लगे।

दूसरी अजीब घटना

वृंदा के घर इस तरह की ये पहली घटना नही है। गत मई माह में उनके यहां एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान भी अजीब घटना हुई थीं। शादी के समय किसी ने आंगन से उनकी बाइक चुरा ली थी और दूल्हे के कान पर हमला किया तब भी मामला अस्पताल और पुलिस तक पहुँचा था।कहा जा रहा कि यदि दोनों घटनाओं को जोड़ पुलिस सख्ती से जांच करती है तो हकीकत सामने आ जायेगी और भूत प्रेत के नाम पर बार बार दहशत फैलाने वाले पकड़े जाएंगे इस तरह की बदमाशी पर रोक लग सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *