ब्रेकिंग

भ्र्ष्टाचार और फर्जी भर्तियों के खिलाफ कोयलांचल के कर्मचारियो ने घेरा एसईसीएल मुख्यालय, जिम्मेदारों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

Spread the love

बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय के बाहर कर्मचारियों ने अधिकारियों के भ्रष्टाचार, फर्जी भर्तियों और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर जमकर
नारेबाजी की।
इस धरना प्रदर्शन में कोरबा, गेवरा, दीपका सहित विभिन्न कोयला क्षेत्रों के कर्मचारी शामिल हुए। उनका कहना है, कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, यह प्रदर्शन जारी रहेगा।”

ये है मुद्दे

कर्मचारियो ने एसईसीएल प्रबंधन के अफसरों पर कोयला खनन सहित विभिन्न कार्यों में भ्रष्टाचार, फर्जी भर्तियों और वायदा खिलाफ़ी के आरोप लगा जांच की मांग की।
उनका कहना है कि जिन लोगों की जमीन अधिग्रहित की गई थी, उन्हें अब तक नौकरी नहीं दी गई है, जबकि उन्हें इसका आश्वासन दिया गया था। वही बाहरी लोगों और अफसरों के रिश्ते नातेदारों को बेक डोर से नौकरियां दी जा रही।

न पेंशन मिल रहा न सम्मान

संयुक्त कोयला कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें न तो उचित पेंशन मिल रहा और न ही सम्मान।

मनमानी का आरोप

अधिकारियों पर मनमानी करने और कर्मचारियों की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगाया गया है।


ये है मांग

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन से भ्रष्टाचार की जांच करा फर्जी भर्तियों को रद्द करने की मांग की है। उनका कहना है कि एसईसीएल में योग्य और प्रभावित कर्मचारियों को उनका हक और सम्मान मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *