0 खबर लगते ही गोड़पारा, गोलबाजार और सरकण्डा में शोक
0 अयोध्या में श्री रामलला विराजमान के दर्शन की थी चाह

0 आजीवन भगवान श्री रामलला, संघ, भाजपा और अटल आडवाणी के रहे अनुयायी

बिलासपुर । राम कहो आराम मिलेगा… अयोध्या में कार सेवा करने वाले शहर के पूर्व भाजपा नेता सरकंडा फ्रेंड्स कॉलोनी के पास रहने वाले दशरथ यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके निधन की खबर से सरकण्डा ही नही उनके पुराने मुहल्ले गोड़पारा, गोलबाजार में शोक की लहर दौड़ गई जिसने भी सुना स्तब्ध रह गया।
59 वर्षीय दशरथ यादव पूर्व मंत्री दिवंगत स्वर्गीय मूलचंद खंडेलवाल के प्रबल समर्थक और उनके कार्यकाल के दौरान भाजपा के नगर प्रचार मंत्री रहे, पूर्व मंत्री के निधन के बाद उन्होंने भले भाजपा से दूरी बना ली, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी,उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी और भाजपा के अनुयायी रहे। वे पार्टी के चुनावी कौशल में इतने माहिर थे कि अपनी देखरेख चुनाव के दौरान बूथवार पर्ची लिखवाने और घरों घर उसे पहुँचाकर हाथ जोड़कर लोगो से पार्टी के लिए वोट मांगते थे,
उनकी सामाजिक पृष्टभूमि भी जबरदस्त रही, गोड़पारा गोलबाजार का कोई परिचित हॉस्पिटल में भर्ती हो, निगम मे कोई काम हो कोई समस्या हो वे हमेशा लोगो की सेवा के लिए तत्पर रहते थे,

भाजपा और भगवान श्री रामलला के प्रति हृदय से आस्था इतनी थी कि वे अयोध्या में कारसेवा तक करने पहुँच गए, लेकिन उनका दुर्भाग्य रहा कि आर्थिक अभाव के कारण वे मंदिर निर्माण के बाद श्री रामलला विराजमान के दर्शन करने अयोध्या नही जा सके।

हमर जैसे कार्यकर्ता के कौन पुछैया
वे कहते थे कि बड़े- बड़े धन्नासेठ जो चार लोगों को भगवान श्री रामलला के दर्शन करा सकते है, जब वे सरकारी या किसी संस्था के लंगर यात्रा में जा रहे तो उन्हें कौन ले जायेगा… जब प्रभु श्री रामलला का बुलावा आएगा तब जायेगे…
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 22, 2026प्रदेश के अंतिम छोर अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा पहुचाने का दावा डिंगडांग ,संभाग के जिला अस्पताल में मरीजों की रेलमपेल – डॉक्टरों का टोटा, न एनेस्थेटिस्ट है न आर्थोपेडिशियन अंचल के मरीज कर रहे शीर्षासन…!
UncategorizedAugust 22, 2026जिला अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन लापरवाही से प्रसूता की जान संकट में, कलेक्टर से शिकायत दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग, लोग कर रहे गब्बर और थलापति को याद…!
UncategorizedAugust 21, 2026डीपीआई के आदेश को ठेंगा दिखा शिक्षा विभाग में ऐसे चल रहा अटैचमेंट का खेला, अकलतरी स्कूल के एकमात्र भृत्य को आडिट कार्य मे सहयोग का हवाला दे बीईओ ऑफिस के लिए कार्यमुक्त करने प्रधान पाठक को बीईओ ने भेजा फरमान…
UncategorizedAugust 21, 2026अपना मार्ट के अब्बा हुजूर से छिपकली और मद्रासी रेस्टोरेंट के फ्रिजर में वेज- नानवेज एक साथ के बाद फ़ूड सेफ्टी विभाग ने अब रक्षाबंधन तक चलाया बने खाबो बने रहिबो अभियान, होटल्स और मिठाई दुकानों की कर रहे धड़ाधड़ जांच…!



