ब्रेकिंग

फिर खून से लाल हुई शहर की सड़क, बोरवेल गाड़ी ने बाइक सवार युवक को कुचला, ट्रक जब्त चालक गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। गुरुवार रात तेज रफ्तार बोरबेल गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। आसपास में मौजूद लोगों ने चालक को दौड़ाकर पकड़कर गाड़ी और चालक को सिविल लाइन पुलिस को सौप दिया।
पुलिस के मुताबिक रायगढ़ जिले के खरसिया ग्राम सरवानी निवासी 23 वर्षीय हरिकिशन पिता नारायण जायसवाल किसी काम से बिलासपुर आया था। वह अपनी बाइक में जैसे ही जरहभाटा भक्त कंवर राम गेट के सामने पहुँचा तभी एसएस बोरवेल्स सर्विस की भारी भरकम ट्रक क्रमांक सीजी 10 एयू 5399 बाइक सवार को कुचलकर भागने लगा।

मौके पर मौजूद युवाओं ने पीछा कर वाहन चालक को पकड़ा और गाड़ी व चालक पेंड्रा देवर्गाव निवासी बलवंत पिता भोला सिंह 37 को पकड़कर सिविल पुलिस के हवाले कर दिया। बोरवेल्स गाड़ी रवि शर्मा की बताई
जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *