ब्रेकिंग

कुमावत का कार्यकाल खत्म, मोहित और दीपक ने संभाली जिले की कमान

Spread the love


0 भाजपा कार्यालय में गहमागहमी के बीच की गई नामो की घोषणा
0 कोई खिन्न तो कोई ढोल ताशे की धुन में झूमते दिखे

बिलासपुर। संगठन चुनाव में अमर गुट ने बाजी मार ली। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के करीबी दीपक को शहर भाजपा का तो पूर्व महामन्त्री मोहित को ग्रामीण जिलाषयक्ष की कमान सौंपी गई है। वही 2 पूर्व विधायको समेत 9 लोगो को प्रदेश प्रतिनिधि बनाया गया है।
भाजपा कार्यलय में सम्भागीय संगठन प्रभारी और और प्रदेश पदाधिकारी व जिले के संगठन चुनाव प्रभारी शंकर लाल अग्रवाल ने मंडल अध्यक्ष ऑन से विचार विमर्श के बाद दोनों जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की। दीपक सिंह को शहर और मोहित जायसवाल को ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

वही 9 प्रदेश प्रतिनिधियों का घोषणा भी की गई जिनमें भूपेंद्र सवन्नी, रामदेव कुमावत, राजा पांडेय, गुलशन ऋषि, रजनीश सिंह, कृष्ण मूर्ति बांधी, रूखमणी कौशिक, मनोहर सिंह राज, और प्रदीप कौशिक शामिल हैं।


नाराज नेत्री ने कहा कर्मचारी को बना दिया


प्रदेश प्रतिनिधि न बनाने से नाराज नेत्री ने टिप्पणी की की कर्मचारी को पद दे दिया गया। उन्हें मनाने की कोशिश की गई मंच से नाम भी पुकारा गया पर वे मंच के सामने की कुर्सी पर जाकर बैठ गई।


लगे ठहाके


दोनों अध्यक्षो ने मंच से कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहित ने जहां अपनी परिवाईक पृष्ठभूमि और बूथ से लेकर जिले के दायित्व का जिक्र रखा वही शहर अध्यक्ष दीपक ने भी अपने एबीवीपी और युवामोर्चा के कार्यकाल के जिक्र किया। एबीवीपी के कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने मंच पर मौजूद एक नेता के बारे में कहा कि छात्र राजनीति में हम एबीवीपी का पैनल तय करते थे और भैया तोड़फोड़ कर देते थे जमकर ठहाके लगे।


अमर ने नारेबाजी न करने कहा तो बाजा लेकर घुस गए


दोनों जिलाध्यक्षो के नाम की घोषणा होते ही हाल में नारे लगने लगे। पूर्व मंत्री इधर नारेबाजी न करने की हिदायत दे रहे थे और उधर उत्साही कार्यकर्ता ढोल ताशे के साथ नारेबाजी करते अंदर हाल में घुस गए जिस पर पूर्व मंत्री ने नाराजगी जता ये सब बाहर करने कहा।
विवादित जिले का खिताब…

जिलाध्यक्षो के नाम की घोषणा होने के बाद सम्भागीय संगठन प्रभारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि विवादित जिले के प्रथम अध्यक्ष का खिताब मोहित को जाएगा इसके कई मायने निकाले जा रहे।
ये रहे मौजूद
भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्षो के नाम की घोषणा के दौरान
, पूर्व मंत्री व शहर विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, और जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया..

..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *