ब्रेकिंग

कांग्रेस विधायक उत्तरीय जांगड़े के बयान पर भाजपा ने सजातीय डॉ बांधी को किया आगे, कहा कानून को चुनोती न दे कांग्रेस

बिलासपुर,,,बलौदा बाजार कांड को लेकर कांग्रेस विद्यायक उत्तरी जांगड़े के बयान पर काउंटर करने भाजपा ने सजातीय पूर्व विधायक डॉ कृष्ण मूर्ति बांधी को आगे कर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए निशाना साधते हुए बड़ा राजनेतिक संदेश दिया है! डॉ बांधी ने जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा कर कांग्रेस पर पलटवार किया उन्होंने सीधे सीधे कांग्रेस पर षड़यंत्र रच कर छत्तीसगढ़ के शांत फिजा को खराब करने जान बुझ कर सामाजिक कार्यक्रमो में कांग्रेस के लोगो को आगे कर हंगामा कराने की बात कही।

वही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस बयान पर की राजीव मितान क्लब के बंद होने से युवाओं के बेरोजगार होने और बेरोजगारी के कारण बलात्कार और अपराध बढ़ रहे पर भी आपत्ति जताई वही बलौदा बाजार के हेड मास्टर के आत्महत्या के लिए पूर्व मंत्री मोहममद अकबर पर निशाना साधा

इसके अलावा यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश भर में बढ़ रहे अपराधों में कांग्रेस के नेताओ ओर पदाधिकारियों की भूमिका सामने आई है। सूरजपुर में पुलिस कर्मी के पत्नी और बेटे की हत्या में एनएसयूआई पदाधिकारी कुलदीप साहू का नाम सामने आने से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस षड्यंत्र पूर्वक अपराध करवा सीधे कानून को चुनौती दे रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल भी बड़े अपराधों में कांग्रेस से जुड़े लोगों की संलिप्तता देखी गई कांग्रेस लगातार भाजपा की सरकार को बदनाम करने षडयंत्र रच रही है
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है अपराधी पकड़े भी जा रहे है कांग्रेस अपनी प्रवित्ति पर लगाम लगाए ताकि शांत छत्तीसगढ़ का माहौल खराब ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *