
बिलासपुर,,,SECL मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त हुए 9 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी…
मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में निदेशक तकनीकी (संचालन) एन फ्रैंकलिन जयकुमार के मुख्य आतिथ्य, निदेशक (एचआर) बिरंची दास, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र, विभीन्न विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में श्री भानु सिंह महाप्रबंधक (सिविल), शैवाल सक्सेना मुख्य-प्रबंधक (उत्खनन), मनीष कुमार जूलियट प्रबंधक (मा सं) लोक सूचना विभाग, संजय कुमार चौधरी उप-प्रबंधक (सर्वे) भू-राजस्व विभाग, सुधीर कुमार सिंह वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक (राजभाषा) जनसंपर्क विभाग, विजय कुमार झा कार्यालय अधीक्षक प्रशासन विभाग, प्रमोद कुमार राही वरीय सुरक्षा निरीक्षक सुरक्षा विभाग, नारायण प्रसाद शर्मा असिस्टेंट सुपरवाईजर परिवहन विभाग, नरेश कुमार ढीमर सुरक्षा उप निरीक्षक सुरक्षा विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी…
इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशल से ही कम्पनी सफलता के मुकाम पर पहुँची है! सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा… अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की…
सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा…. कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है! यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं!
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया…

Author Profile
Latest entries
UncategorizedAugust 18, 2026नशे के खिलाफ SECL सैल का ‘फुल टॉस’ वार, CMD श्री दुहन से लेकर अफसर-कर्मचारी बोले, नशा छोड़ो, जिंदगी जोड़ो; शपथ लेकर बनाया नशामुक्त भारत का संकल्प, अब नशे को मुख्यालय से दिखाया बाहर का रास्ता…
UncategorizedAugust 18, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर अमर समर्थकों के अपमान के मुद्दे ने पकड़ा तूल, नगर निगम के सभापति विनोद सोनी ने C.M और D.M को पत्र भेज कि दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग…
UncategorizedAugust 11, 2026तिरंगा यात्रा में देशभक्ति या हाजिरी का खेला…? N.S.S ने गिनती का फरमान सुनाया तो NSUI ने कुलपति से पूछ लिया साहब, आदेश किसका, यात्रा किसकी और बच्चे क्यों जाएं?’ विधायक जी के आदेश वाली ‘धीमी आवाज’ ने बढ़ाई विश्वविद्यालय की सियासी गर्मी…
UncategorizedAugust 9, 2026श्री शिशु भवन की टीम ने रचा कमाल, जन्म से बंद थीं सांसों की दोनों राहें फिर भी नहीं हारी नन्ही जान! एक सप्ताह वेंटिलेटर, जटिल सर्जरी और 30 दिन की जंग के बाद स्वस्थ होकर मां-बाप की गोद में लौटा नन्हा फरिश्ता…



