ब्रेकिंग

राजधानी के हिंदुस्तान कॉइल्स प्लांट में क्रेन टूटने से 2 श्रमिको की मौत, शनिवार रात हुआ हादसा

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र के हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड प्लांट ( HCL) में शनिवार देर रात 2 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत होने की खबर है।
बताया जा रहा है कि हादसा प्लांट में क्रेन टूटने की वजह से हुआ, पूरा मामला सिलतरा चौकी क्षेत्र का है. जहां HCL प्लांट में क्रेन टूटने से मजदूर जितेन्द्र श्रीवास, सोनू राय की मौत हो गई. घटना की जानकारी पर पहुची पुलिस टीम ने प्रबंधन से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा दिया। जानकारी के मुताबिक, मृतको में एक मजदूर बिहार का 30 वर्षीय सोनू राय वही दूसरे मजदूर का नाम जितेंद्र श्रीवास उम्र 32 वर्ष था. जो बिलासपुर का रहने वाला था. दोनों मजदूर क्रेन ऑपरेटर का काम करते थे. और किराये के मकान में रहते थे. हादसा नाइट में ड्यूटी के दौरान हुआ जिम इनकी मौत हो गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *