
बिलासपुर,,, देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जन्मोत्सव शहर सहित पूरे अंचल भर में धूम धाम से मनाया गया,नगर निगम के पंप हाउस में जल कार्य विभाग और वाहन शाखा में भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा पाठ की गई, इस दौरान नगर निगम के महापौर पूजा विधानी सभा पति विनोद सोनी निगम के अफसर और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, पूजा अर्चना के बाद भोग भंडारे का आयोजन किया गया..



भगवान श्री विश्वकर्मा जी के जन्मोत्सव पर PWD, रेलवे, समेत अन्य निर्माण संस्थाओं में भगवान देवशिल्पी श्री विश्वकर्मा जी की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा अर्चना की गई इस अवसर पर जगह जगह भव्य पंडाल सजाए गए विशेष लाइटिंग की गई दोपहर से लेकर रात तक भोग भंडारे का आयोजन चलता रहा…



