ब्रेकिंग

परीक्षा की तैयारी है, गुरुजी की खोज जारी है

Spread the love


0 जिले के 14 स्कूल शिक्षक विहीन और 47 एक शिक्षकीय
0 होर्डिंग्स और नारो के भरोसे चल रहा शिक्षा विभाग

बिलासपुर। परीक्षा की तैयारी है गुरुजी की खोज जारी है, ये हाल है जिले के सरकारी स्कूलों का जहां 14 स्कूल शिक्षक विहीन है, वही 47 स्कूल ऐसे है जो मात्र 1 गुरुजी के भरोसे चल रहे है।
चाहे वो सरकार हो या ये पूरा शिक्षा का दारोमदार केवल सरकारी होर्डिंग्स के भरोसे चल रहा। अगले माह फरवरी से होम इक्जाम फिर मार्च-अप्रैल में बोर्ड की परीक्षाएं होनी है।


और इधर वैकल्पिक व्यवस्था बना विद्यार्थियों का कोर्स पूरा कराने का दावा किया जा रहा। दावा है कि 14 शिक्षक विहीन स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई और कोर्स पूरा कराने के लिये आसपास के दूसरे स्कूलों से शिक्षको की व्यवस्था की गई है।
वही 47 एकल शिक्षकीय है, स्कूलों में भी अस्थाई तौर पर दूसरे स्कूलों से 1-1 शिक्षको की व्यवस्था की गई है।

सम्भागीय शिक्षा कार्यालय से लगे स्कूल में  3 साल से विषयवार शिक्षक नही*

मामला सम्भागीय शिक्षा कार्यालय में संचालित स्कूल का है। यहाँ के एक कमरे में प्रधान पाठक कार्यालय और बीच मे पार्टीशन कर एक क्लास और बाकी के तीन कमरों में 4 कक्षाये लगती है। इस स्कूल में तक बच्चों को पढ़ाने के लिए पिछले तीन-चार साल से अंग्रेजी और गणित के शिक्षक ही नही है।


स्कूल भवन तैयार, शौचालय का इंतेजार


सम्भागीय शिक्षा कार्यालय के ठीक सामने पिछले दो-ढाई साल से नया स्कूल भवन बनकर तैयार है और सिर्फ इसलिए खंडहर होते पड़ा है क्योकि इस नए परिसर में टॉयलेट तक नही है। पूरा परिसर अस्तव्यस्त पड़ा है स्कूल परिसर बाउंड्रीबाल न होने की वजह से असुरक्षित पड़ा है।


000


टीआर साहू
जिला शिक्षा अधिकारी, विलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *