
बिलासपुर। संगठनात्मक प्रवास पर बिलासपुर पहुँची जय वन्दे मातरम संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि सर्वधर्म होता ही नही पंथ हो सकते है। धर्म एक ही है सनातन उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे मतांतरण और लव जिहाद को लेकर भी अपनी बात रखी, वे यहाँ एक होटल में मीडिया से चर्चा कर रही थी।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया कि जय वंदे मातरम संगठन पूरे देश मे राष्ट्रीय मुद्दे पर और समाज को संस्कारित करने का काम करता है, वही महिलाओ की अनुषांगिक संगठन रुद्राणी सेना महिलाओ को संस्कारित करने का काम करती है।

उन्होंने से पिछले दिनों इंदौर की लडकिया के वायरल वीडियो को पाश्चात्य संस्कृति का दुष्परिणाम बताते हुए कहा कि रुद्राणी सेना ऐसे युवतियों को संस्कारित करने काम कर रही है, उन्होंने नई पीढ़ी को पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहने और अपने धर्म को जाने उसके लिए काम करने की बात कही। साध्वी ने कहा कि जय वंदेभारत और रुद्राणी ने शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों को संस्कारित करने विभिन्न कार्यक्रम तय किये है, शैक्षणिक संस्थानों में सेमिनार कर उन्हें संस्कृति से अवगत कराने, संयुक्त परिवार को लेकर चलने समेत अन्य अभियान चलाने की बात कही ताकि वे
सुसंस्कृत जीवन जिये और संयुक्त परिवार की अवधारणा को फिर से समाज मे प्रतिस्थापित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि लोगो को राष्ट्र के लिए एक करने, सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दे, किन चीजों का प्रतिकार करना है ये बताने, महिलाओं के अंदर भी देश भक्ति का जज्बा जागृत करने की बात कही। ताकि भारत को यथाशीघ्र विश्व गुरु बनाया जा सके।उन्होंने हिंदुओ की घटती आबादी को चिंताजनक बताते हुए कहा कि ये होने नही देगे ये संकल्प है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक दल वो अपना काम अपने हिसाब से करते है, पर धर्म से दूर नही है वे हमें संरक्षित करते है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMay 6, 2026बीच गोलबाजार के बिना अनुमति निर्माण के मामले में हाईकोर्ट ने दिए जानकारी और दस्तावेज व प्रकरण को नए रूप में 7 को प्रस्तुत करने आदेश,
UncategorizedMay 6, 2026ये कैसा जनदर्शन और सुशासन तिहार,,, जब आवेदन लेने वाले निगम मुख्यालय के कर्मचारियों और नेताजी का ये हाल…
UncategorizedMay 5, 2026बजट बाढ़ के समारू पहारू के, सरकार पूर्ति नही कर पा रही दारू, देसी के पट बन्द, अंग्रेजी में भी 120-160 वाला गायब, 80- 100 के बजाय ढिलना पड़ रहा 200…
UncategorizedMay 5, 2026कोनी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के ट्रांसफार्मर पैनल में धमाके से मचा हड़कंप, सीपीडब्ल्यूडी से जुड़े इंजीनियर और इलेक्ट्रीशियन झुलसे

